---Advertisement---

Delhi-NCR News : गुरुग्राम में 700 से अधिक मकानों पर लटक सकती है तलवार, जानें क्या है पूरा मामला

Delhi-NCR: गुरुग्राम से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, यहां 700 से अधिक मकानों पर सीलिंग की तलवार लटक रही है। खबरों की मानें तो गुरुग्राम प्रवर्तन विभाग ने पिछले महीने 700 से अधिक मकानों का सर्वे किया था। जिसमें उन्होंने पाया कि कुछ मकान मालिक रेसिडेंशियल इलाकों में ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 12, 2023 6:45 अपराह्न | Updated: अगस्त 13, 2023 2:18 अपराह्न

Delhi-NCR
Follow Us
---Advertisement---

Delhi-NCR: गुरुग्राम से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, यहां 700 से अधिक मकानों पर सीलिंग की तलवार लटक रही है। खबरों की मानें तो गुरुग्राम प्रवर्तन विभाग ने पिछले महीने 700 से अधिक मकानों का सर्वे किया था। जिसमें उन्होंने पाया कि कुछ मकान मालिक रेसिडेंशियल इलाकों में जबरन अवैध रूप से व्यवसाय का काम कर रहा हैं। ऐसे में उन्होंने तब डीटीपी विभाग ने 700 से अधिक मकान मालिकों के खिलाफ नोटिस जारी किया था। 

डीटीपी विभाग के नोटिस के बाद भी नहीं बंद किए गए व्यवसाय

जानकारी के मुताबिक जिला नगर प्रवर्तन विभाग ने गुरुग्राम के 12 कॉलोनियों का सर्वे किया था। दरअसल वहां रह रहे लोगों ने विभाग को जानकारी दी थी, कि इन रेजिडेंशियल कॉलोनियों में अवैध तरीके से बिजनेस किया जा रहा है।

ऐसे में जब इस बात की सूचना डीटीपी विभाग की मिली तो उन्होंने प्लान के मुताबिक इन जगहों पर छापा मारा। विभाग ने उस दौरान 700 से अधिक मकान मालिकों को रेसिडेंशियल इलाकों में जबरन अवैध रूप से व्यवसाय करने में संलिप्त पाया। ऐसे में तब विभाग ने सभी के खिलाफ नोटिस जारी किया। लेकिन अब खबर आ रही है, कि मालिकों ने अब तक अपना कार्य नहीं रोका है, जिससे उनके मकानों पर सीलिंग की तलवार लटक रही है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026