---Advertisement---

Delhi–NCR News: एनसीआर प्लानिंग बोर्ड का बड़ा फैसला, ईस्टर्न–वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के किनारे बनाए जाएंगे हेलीपैड 

Delhi–NCR News: एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने दिल्ली एनसीआर की दो ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना और आपात की स्थिति में जल्द से जल्द लोगों को  बचाने के दृष्टिकोण से हेलीपैड बनाने की बात कही है। इसके लिए बोर्ड को हरियाणा सरकार और एनएचएआई की तरफ से मंजूरी भी मिल गई है। ऐसे में देखा जाए तो यह लोगों के लिए अच्छी खबर है। 

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 14, 2023 7:04 अपराह्न | Updated: सितम्बर 15, 2023 10:19 पूर्वाह्न

Delhi–NCR News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi–NCR News: एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की तरफ से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। खबरों की मानें तो एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और हरियाणा सरकार के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली–एनसीआर में एक्सप्रेसवे के किनारे हेलीपैड बनाने पर सहमति जताई है। बताया जा रहा है, इसके पीछे का कारण आपात की स्थिति में लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। खबर तो यह भी है, कि बैठक में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन और न्यू इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया गया है। 

ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बनेगा शानदार हेलीपैड

बता दें कि एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने दिल्ली एनसीआर की दो ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना और आपात की स्थिति में जल्द से जल्द लोगों को  बचाने के दृष्टिकोण से हेलीपैड बनाने की बात कही है। इसके लिए बोर्ड को हरियाणा सरकार और एनएचएआई की तरफ से मंजूरी भी मिल गई है। ऐसे में देखा जाए तो यह लोगों के लिए अच्छी खबर है। 

बता दें कि दिल्ली एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने बैठक में कहा कि दोनों ही एक्सप्रेसवे पर कोई हेलीपैड की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में इसके बन जाने से घायलों को एयर एंबुलेंस के जरिए मदद पहुंचाया जा सकता है। 

दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर बना है हेलीपैड 

बता दें कि दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर के पास हेलीपैड बनाया गया है। लेकिन अब खबर आ रही है, कि एनएचएआई अब लूप में भी एक और हेलीपैड बनाने पर विचार कर रहा है। जबकि देखा जाए तो दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर 3 जगहों पर हेलीपैड बनाने की योजना पर विचार विमर्श किया जा रहा है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026