---Advertisement---

Delhi Pollution: Diwali के बाद Delhi-NCR की आबोहवा हुई बेहद खराब, कई जगहों पर AQI 390 के पार, ऐसे बरते सावधानी

Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा एक बार फिर बेहद खतरनाक श्रेणी में प्रवेश कर चुकी है। बता दें कि कई जगहों पर तो AQI 390 के पार पहुंच चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 1, 2024 11:15 पूर्वाह्न

Delhi Pollution
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Pollution: Diwali के बाद Delhi-NCR की आबोहवा (Delhi Pollution) एक बार फिर बेहद खतरनाक श्रेणी में प्रवेश कर चुकी है। बता दें कि कई जगहों पर तो AQI 400 के पार पहुंच चुका है। हालांकि दिवाली के बाद यह पहली बार नहीं है, हर साल कमोवेश स्थिति ऐसी ही रहती है। दिल्ली- एनसीआर के लोगों ने हर साल की तरह इस बार भी जमकर आतिशबाजी की, जिसके कारण सुबह के वक्त पूरे दिल्ली- एनसीआर में धुंध की चादर देखी गई।

इन राज्यों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब

प्रदूषण का मुद्दा केवल दिल्ली एनसीआर तक ही सीमित नहीं है। बताते चले कि चेन्नई और मुंबई में भी स्मॉग और खराब हवा की खबरे सामने आ रही है। सीपीसीबी द्वारा जारी डाटा के अनुसार देश के कई राज्यों में दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता बेहद खराब आंकी गई है। वहीं इससे जुड़ी जानकारी रखने वाले कई विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते प्रदूषण के कारण स्वास्थय संबंधित समस्याएं भी बढ़ने की आशंका है (Delhi Pollution)।

Delhi-NCR के इन जगहों पर वायु गुणवत्ता बेहद खराब

गौरतलब है कि दिवाली के बाद दिल्ली – एनसीआर (Delhi Pollution) के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच चुका है।

जिसमें सोनिया बिहार – 408 एक्यूआई, आनंद बिहार- 276, शाहदरा – 227, नई दिल्ली- 193, द्वारका- 205, जहांगीरपुरी- 387, अक्षरधाम मंदिर – 396, मुंडका, 370, आरके पुरम 395 शामिल है। वहीं अगर एनसीआर की बात करें तो गाजियाबाद – 261, नोएडा – 195 वहीं गुरूग्राम में 232 एक्यूआई शामिल है।

ऐसे बरते सावधानियां

लगातार खराब होती आबोहवा बिमार और स्वस्थ दोनों ही लोगों के लिए खतरनाक है। गौरतलब है कि अभी के समय लोगों को खास सावधानियां बरतने की जरूरत है। चलिए आपको बताते है कि आप इस प्रदूषण से कैसे अपने आप को सुरक्षित रख सकते है। इस समय हृदय रोगियों को ज्यादा सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। (Delhi Pollution) सुबह शाम के वक्त घर से बाहर निकलने से बचे। इसके अलावा मास्क लगाकर ही घर से बाहर जाएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार घर से निकलते वक्त मास्क जरूर पहने। घर के भीतर एयर प्यूरीफयर का इस्तेमाल करें। अगर किसी भी वक्त सांस लेने में दिक्कत, छाती में दर्द महसूस होता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026