---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: मौसम ने ली करवट! यूपी, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश; जानें दिल्ली एनसीआर का हाल

Aaj Ka Mausam: इन दिनों देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक लगातार बारिश से स्थिति काफी खराब हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 6, 2024 11:04 अपराह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: इन दिनों देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक लगातार बारिश से कई राज्यों में स्थिति काफी खराब हो गई है। केरल के वायनाड में लगातार बारिश के कारण 29 जुलाई को भूस्खलन हो गया जिसमे 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं अभी भी कई लापता है। दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों में बारिश हुई है। अब एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में बारिश लौटने वाली है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक इस बीच यूपी में भी बारिश के आसार हैं। 7 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के लगभग सभी हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 8 और 9 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। यह स्थिति 11 अगस्त तक बनी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 3-4 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार से देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, पौड़ी और टिहरी में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस बीच मौसम विभाग ने लोगों को पहाड़ों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

दिल्ली-एनसीआर में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली – एनसीआर में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। इससे पहले भी विभाग ने 5 अगस्त तक दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान जताया था। विभाग ने आने वाले 3 दिनों तक दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। अब एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में बारिश लौटने वाली है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 22, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 22, 2026

Pappu Yadav

अप्रैल 22, 2026

Mumbai Viral Video

अप्रैल 22, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 22, 2026