---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी, घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें, फ्लाइट्स लेट

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है। आपको बता दें कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे के साथ गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से कंपकंपा देने वाली शीतलहर की चपेट ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 19, 2024 12:00 अपराह्न

Delhi Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है। आपको बता दें कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे के साथ गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से कंपकंपा देने वाली शीतलहर की चपेट में है। साथ ही घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ स्थानों पर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग अलग स्थानों घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।

घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट

पिछले कई दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह कोहरे के मौसम ने सड़क, रेल और हवाई यातायात को काफी प्रभावित किया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली आने वाली करीब 22 ट्रेनें लेट चल रही है। वहीं फ्लाइट्स पर भी कोहरे का असर पड़ा है। कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर कई उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है।

21 जनवरी तक नही मिलेगी ठंड से राहत

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक घने  से बहुत घना कोहरा और ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बने रहने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahul Gandhi

अक्टूबर 13, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026