---Advertisement---

Aam Aadmi Party: पंजाब जीत के AAP का मिशन हरियाणा, जानें पूरा मास्टर प्लान

Aam Aadmi Party: दिल्ली की आम आदमी पार्टी लगातार अपना वोट बैंक बढ़ाती जा रही है। दिल्ली के बाद पंजाब जीतने के बाद आप ने गुजरात में अपनी किस्मत आजमाई और जमकर चुनाव प्रचार किया। गुजरात में आप को जीत तो नहीं मिली लेकिन 5 विधानसभा सीटों को जीतने में वह कामयाब रही है। इन ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 15, 2023 4:32 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aam Aadmi Party: दिल्ली की आम आदमी पार्टी लगातार अपना वोट बैंक बढ़ाती जा रही है। दिल्ली के बाद पंजाब जीतने के बाद आप ने गुजरात में अपनी किस्मत आजमाई और जमकर चुनाव प्रचार किया। गुजरात में आप को जीत तो नहीं मिली लेकिन 5 विधानसभा सीटों को जीतने में वह कामयाब रही है। इन सीटों को जीतते ही आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई। अपने लगातार बढ़ते जनसमर्थन को देखते हुए आप अब हरियाणा में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं।

‘आप’ का मिशन हरियाणा

हरियाण में अभी भाजपा की सरकार है लेकिन अगले साल होने वाले चुनावों की तैयारी अभी से ही आप ने शुरू कर दी है। इसको लेकर आप के मुख्यालय में गुरूवार को भी बैठक हुई थी।इस बैठक में हरियाणा के 22 जिलों से संगठन के नेता शामिल हुए थे। इन सभी लोगों ने हरियाणा के मौजूदा हालत और पार्टी की स्थिति की जानकारी आप आलाकमान को दी है। आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि, कार्यकर्ता टिकट के लिए न काम करें बल्कि पार्टी और आम जनता के लिए काम करें। 2024 में हरियाणा में विधासभा चुनाव होने हैं। ऐसे में जो भी दावेदार होगा उसे पार्टी टिकट देगी। लेकिन अभी हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है।

ये भी पढें: शिक्षक प्रशिक्षण विवाद के मध्य आज CM Kejriwal की LG से भेंट, मिलेंगे सभी संवैधानिक साक्ष्यों के साथ 

आप की क्या है तैयारी

आम आदमी पार्टी जिस तरह से अभी से ही हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लेकर तैयारी कर रही है। उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। आपको बता दें, आप ने 2019 में हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़े थे। लेकिन उस दौरान पार्टी कुछ खास नहीं कर पाई एक बार फिर से आप चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Also Read: थाने से लौटते ही फूटा Urfi Javed का गुस्सा, किए ऐसे Tweet कि विरोधियों के बंद हुए मुंह

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026