---Advertisement---

Delhi: दिल्ली की AAP सरकार ने तैयार किया ऐसा प्लान की इस बरसात नहीं सताएगी जलभराव की समस्या!

Delhi: इस साल बरसात के दौरान दिल्ली के लोगों को जलभराव की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने एक प्लान तैयार किया है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 26, 2023 11:20 पूर्वाह्न

delhi water logging problem
Follow Us
---Advertisement---

Delhi: दिल्ली और यहां की बरसात, ये जब भी आती है तो यहां के लोगों के लिए एक बड़ी समस्या लेकर आती है और वो है जलभराव। हर साल इस समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठाए जाते हैं, लेकिन फिर भी सारे प्रयास धरे के धरे रह जाते हैं। लेकिन इस मानसून में लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। जलभराव की समस्या से लोगों को होने वाली परेशानियों को लेकर दिल्ली सरकार काफी गंभीर है। ऐसे में समय रहते इससे निपटने के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

संबंधित विभाग तैयारियों में जुटे

एक तरफ जहां एमसीडी नालों की सफाई करवा रहा है ताकि ब्लॉकेज न हो, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने डीडीए को भी जलभराव की समस्या से निपटने के निर्देश दिए हैं। सरकार से निर्देश मिलते ही डीडीए भी मानसून में होने वाले जलभराव को रोकने की तैयारियों में जुट गया है। डीडीए दिल्ली के कई इलाकों में स्टॉर्म वाटर ड्रेन और ट्रंक ड्रेन बनाएगा। इसके जरिए जलभराव वाले स्थानों से बारिश के पानी को जलाशयों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कई स्थानों पर काम भी शुरू कर दिया गया है, ताकि मानसून से पहले इसे पूरा किया जा सके।

समय पर काम पूरा करने के निर्देश

वहीं, लोक निर्माण विभगा ने भी मानसून के दौरान उत्पन होने वाली समस्या से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग ने 165 ऐसे स्थान चिह्नित किए हैं, जहां हर साल जलभराव होता है। वहीं, बारिश के पानी का इस्तेमाल भूजल स्तर बढ़ाने के लिए भी किया जाएगा। इसके लिए डीडीए शहर में जगह-जगह स्टॉर्म वाटर ड्रेन और ट्रंक ड्रेन बना रहा है, जो बारिश के पानी को रिचार्ज पिट और पार्कों तक ले जाया जाएगा। सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि बरसात से पहले सारा काम पूरा कर लिया जाए, ताकि मानसून में लोगों को दिक्कतें पेश न आए।

ये भी पढ़ें: Delhi: बुजुर्ग, महिला, मजदूर के बाद अब बच्चों की बारी, कुपोषण की समस्या को ऐसे दूर करेंगे CM Arvind Kejriwal

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 1 June 2026

मई 31, 2026

Delhi News

मई 31, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026

Anurag Dhanda

मई 30, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

Anurag Dhanda

मई 29, 2026