---Advertisement---

LPG Crisis के बीच दिल्ली में व्यवसायिक इकाइयों के लिए बड़ा ऐलान! PNG कनेक्शन की अनिवार्यता को लेकर अहम निर्देश जारी; ऐसे करें आवेदन

LPG Crisis के बीच राजधानी दिल्ली के उन इलाकों में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य कर दिया गया है जहां पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध है। इस संदर्भ में अहम निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 4, 2026 12:01 अपराह्न

LPG Crisis
Follow Us
---Advertisement---

LPG Crisis: पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष ने देश में ऊर्जा के स्रोतों की आपूर्ति को प्रभावित किया है। इसका असर आम जन-जीवन से लेकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तक पर देखने को मिला है। एलपीजी क्राइसिस के कारण लोग गैस एजेंसियों पर जद्दोजहद़ करते देखे जा चुके हैं। हालांकि, अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

उपभोक्ताओं तक घरेलू के साथ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की पहुंच सीधी हो चुकी है। इसी बीच राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर यूजर्स के लिए नया निर्देश सामने आया है। राजधानी के अंतर्गत अप्रैल 2026 से औद्योगिक एलपीजी यूजर्स के लिए पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए आईजीएल की वेबसाइट या ऐप पर जाकर आवेदन करना होगा।

पीएनजी कनेक्शन की अनिवार्यता को लेकर LPG Crisis के बीच अहम निर्देश

एलपीजी क्राइसिस का सामना देश में रहने वाले लोग कर चुके हैं। ग्रामीण इलाकों से शहरों तक गैस एजेंसियों पर लगने वाली कतारें इसका प्रमाण हैं। इसी बीच दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी यूजर्स के लिए नए निर्देश सामने आए हैं। इसके तहत जिन इलाकों में पीएनजी पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध है, वहां व्यवसायिक इकाइयों को एलपीजी की जगह पीएनजी अपनाना होगा।

व्यवसायिक प्रतिष्ठान या इकाइयां पीएनजी कनेक्शन लेकर कॉमर्शियल एलपीजी के विकल्प के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे अनिवार्य कर दिया गया है। एलपीजी की तुलना में पीएनजी 20-30 फीसदी सस्ती बताई जाती है। इसका 50 फीसदी से अधिक उत्पादन देश में ही होता है। सुरक्षा के लिहाज से भी ये बेहतर है। यही वजह है कि सरकार इसे एलपीजी के विकल्प के रूप में पेश करते हुए नए निर्देश दे रही है।

नए पीएनजी कनेक्शन के लिए फटाफट पूरा करें आवेदन प्रक्रिया

राजधानी में रहने वाले कॉमर्शियल एलपीजी उपभोक्ता अब नए नियम के तहत फटाफट पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल की वेबसाइट या ऐप पर जाना होगा। यहां ‘न्यू कनेक्शन’ विकल्प को चुनकर ‘कॉमर्शियल’ श्रेणी को चुनना होगा। उपभोक्ता 1800-102-5109 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को जीएसटी पंजीकरण, पैन कार्ड, ट्रेड लाइसेंस और पते का प्रमाण देना होगा। साथ ही सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में 4500 रुपया या 500 + 1 रुपया / दिन के किराए का विकल्प चुनना होगा। ऐसा कर आप आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं जिसके बाद आपको पीएनजी कनेक्शन मिल सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 4, 2026

America-Iran War

अप्रैल 4, 2026

INS Aridhaman

अप्रैल 4, 2026

Shreyas Iyer

अप्रैल 4, 2026

Nashik News

अप्रैल 4, 2026