---Advertisement---

‘विधायक का भाई दलाली…’ सत्य निकेतन पीजी ढहने को लेकर Anurag Dhanda ने विरोध का किया समर्थन, जानिए क्यों उठे सवाल

Anurag Dhanda: दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने को लेकर आखिर आप नेता ने क्या कहा और किस तरह से विरोध का समर्थन करते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है जिस पर फिलहाल विरोध प्रदर्शन जारी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 7, 2026 3:39 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: दिल्ली का एक पांच मंजिला इमारत जिसमें बॉयज हॉस्टल चलाया जा रहा था यहां दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में पढ़ने वाले विद्यार्थी रह रहे थे। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह 5 मंजिल इमारत किसी दिन ढह जाएगी और इस वारदात ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। वहीं इस सबके बीच आप नेता अनुराग ढांडा ने इस पर प्रतिक्रिया दी और बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए नजर आए हैं। यह सच है कि फिलहाल सत्य निकेतन पीजी बिल्डिंग ढहने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखा जा रहा है। इस सब के बीच आखिर अनुराग ढांडा ने क्या कहा है।

अनुराग ढांडा ने सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने पर क्या कहा

एक्स प्लेटफॉर्म से कैप्शन में अनुराग ढांडा ने लिखा, “लोग बता रहे हैं कि बीजेपी विधायक का भाई दलाली करता है इसलिए बिल्डिंग गिर जाए, लोग मर जाएं, कभी कोई एक्शन नहीं होता।” गौरतलब है कि बीते दिन सत्य निकेतन पीजी ढहने को लेकर लगभग 6 छात्रों की मौत बताई जा रही है तो वहीं कई घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और कहा जा रहा है कि मलबे के अंदर भी कई छात्रों दबे हो सकते हैं। अनुराग ढांडा ने पोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

क्यों Anurag Dhanda ने दिया सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने पर उठे सवाल पर समर्थन

 

जहां इस वीडियो में सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने के चश्मदीद यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यहां आस-पास में 25 और ऐसे बिल्डिंग है जो एक महीने में गिरे या कल गिरे उनका गिरना तय है लेकिन इस पर एक्शन नहीं लिया जा रहा है। चश्मदीद का यह भी कहना है कि इन सब चीजों में विधायक के भाई का हाथ है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि हमारी तरफ से नहीं की जाती है लेकिन अनुराग ढांडा इस पर कटाक्ष करने में पीछे नहीं रहे और उन्होंने तीखा समर्थन दिया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026

Punjab News

सितम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026