---Advertisement---

JNU Kidnapping: जेएनयू में देर रात लड़कियों के अपहरण की कोशिश, गाड़ी में आए थे लड़के, नशे में थे धुत

JNU: दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में दो लड़कियों के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। ये घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 7, 2023 12:13 अपराह्न | Updated: जून 7, 2023 4:15 अपराह्न

Jnu kidnapping
Follow Us
---Advertisement---

JNU Kidnapping: दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में दो लड़कियों के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। ये घटना मंगलवार देर रात की है। बताया जा रहा है हरियाणा नंबर की स्विफ्ट गाड़ी (HR-26-DN2623) से आए दो लड़कों ने लड़कियों को किडनैप करने की कोशिश की। लेकिन लड़कियां वहां से भाग खड़ी हुई। छात्रों के मुताबिक दोनों लड़के नशे में धुत थे। इस घटना के बाद से JNU कैंपस में पुलिस बल तैनात है।

ये भी पढे़ं: Orissa Train Accident: शुरू हुई बालासोर रेल हादसे की जांच, CBI ने किया घटनास्थल का दौरा, दर्ज की पहली FIR

छात्रों ने JNU प्रशासन पर उठाए सवाल

वहीं, लड़कियों के अपहरण की कोशिश के बाद से यूनिवर्सिटी में माहौल काफी तनावपूर्ण है। छात्रों ने लड़कियों की सुरक्षा और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। छात्र संगठन ABVP का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से पता चलता है कि जेएनयू कैंपस लड़कियों के लिए कितना सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पहले भी यहां इस तरह की घटनाएं पेश आ चुकी है। बावजूद इसके प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

FIR दर्ज, आरोपी लड़के गिरफ्तार

ABVP ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी और JNU प्रशासन से छात्रों की सुरक्षा कड़ी करने की मांग उठाई है। छात्रों का कहना है कि अगर दोबारा इस तरह की घटनाएं पेश आई तो इसे सहन नहीं किया जाएगा। प्रशासन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वहीं, पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ही लड़के JNU के छात्र नहीं हैं। फिलहाल, लड़कियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Wrestler Protest: रंग लाई गृहमंत्री अमित शाह की मेहनत, अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन नहीं करेंगे पहलवान!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026