---Advertisement---

International Nurses Day पर CM केजरीवाल ने दी बधाई, कुछ यूं जताया आभार

International Nurses Day: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर CM केजरीवाल ने नर्सों के योगदान को सराहा है। उन्होंने ट्वीट कर नर्सों को बधाई भी दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 12, 2023 1:11 अपराह्न

International Nurses Day
Follow Us
---Advertisement---

International Nurses Day: आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में नर्सों का योगदान बहुत महत्त्वपूर्ण है। जिसका उदहारण हमनें कोविड महामारी के दौरान भी देखा। आज देश-दुनिया में उनके इसी योगदान का सराहा जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी नर्सों को बधाई दी है। उन्होंने मानव समाज में नर्सों की अहम भूमिका को लेकर एक ट्वीट किया है। अपने ​ट्वीट में उन्होंने कोरोना काल में नर्सों की भूमिका का जिक्र करते हुए, उनका आभार जताया हैष साथ ही पूरे नर्स समुदाय को इंटरनेशनल नर्स डे की बधाई भी दी है।

‘हम सभी उनकी वजह से जीवित हैं’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि “आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर मैं उन सभी लाखों नर्सों को नमन करता हूं, जिन्होंने करोना महामारी के दौरान पूरी मानवता की सेवा की। आज हम सभी उनकी वजह से जीवित हैं। सभी को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं।”

बता दें फरवरी-मार्च 2020 के बाद कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपने आगोश में ले लिया था। दुनिया को कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं था जिसे कोरोना की मार न झेलनी पड़ी हो। भारत में भी कोरोना ने तेजी से पांव फैलाए और लाखों लोग इसके शिकार हो गए। आज भी कोरोना के हजारों मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है।

अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग गवा चुके हैं जान

भारत में अब तक करीब 4 करोड़ 44 लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वर्तमान में भी 18,009 मरीजों का अस्पताल में कोरोना का इलाजा चल रहा है। पिछले तीन साल के दौरान कोरोना की वजह से देशभर में 5,31,753 लोग जान गंवा चुके हैं। कोरोना से लोगों को बचाने के लिए अभी तक 220 करोड़ से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन किया चुका है।

ये भी पढ़ें: Wrestler Protest मामले में SIT के सामने पेश हुए बृजभूषण सिंह, सभी आरोपों को बताया झूठा

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026