---Advertisement---

Delhi News: केंद्र के अध्यादेश का विरोध जारी, CM केजरीवाल ने CPI नेताओं से की मुलाकात, मांगा समर्थन

Delhi News: दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश का विरोध लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज CM केजरीवाल ने CPI नेताओं से की मुलाकात और उनका समर्थन मांगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 14, 2023 1:34 अपराह्न | Updated: जून 14, 2023 2:14 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग के मामले पर केंद्र सरकार के अध्यादेश का विरोध लगातार जारी है। Aam Aadmi Party और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी भी हार मामने को तैयार नहीं है। इस मुद्दे पर AAP विपक्ष को एकजुट करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में आज (14 जून, बुधवार) दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने CPI (Communist Party of India) नेताओं से की मुलाकात और अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगा।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 से पहले कांग्रेस में हो सकते हैं बड़े बदलाव, वर्किंग कमेटी में इन चेहरों को मिल सकती है एंट्री

इन नेताओं से कर चुके हैं मुलाकात

केंद्र के अध्यादेश के विरोध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब तक विपक्ष के कई नेताओं से मिल चुके हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने बिहार के CM नीतीश कुमार से की थी। इसके बाद वे NCP प्रमुख शरद पवार, TMC प्रमुख और बंगाल की CM ममता बनर्जी, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे, तेलंगाना के CM केसीआर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं।

क्या है मामला ?

बता दें कि दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग मामले को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चर रहा है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए ट्रांसफर-पोस्टिंग की पावर दिल्ली सरकार को दी थी। लेकिन केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर SC के फैसले को पलट दिया था। ये अध्यादेश 19 मई को लाया गया था। अध्यादेश के बाद ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार फिर उपराज्यपाल के हाथों में चला गया। अब दिल्ली सरकार इसी अध्यादेश के विरोध में विपक्ष का समर्थन जुटा रही है।

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026