---Advertisement---

बजट में अफगानिस्तान को फंडिंग पर बिफरे CM Kejriwal, केंद्र से किया सवाल- दिल्ली का फंड काट तालिबान को देना कितना सही?

CM Kejriwal: देश का आम बजट आने के बाद से ही लगातार इस पर सियासत शुरू हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को पेश करते हुए कहा था कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था का चमकता सितारा है। इस बजट के आने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 4, 2023 5:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal: देश का आम बजट आने के बाद से ही लगातार इस पर सियासत शुरू हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को पेश करते हुए कहा था कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था का चमकता सितारा है। इस बजट के आने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी और इस बजट को छलावा बताया था। वहीं अफगानिस्तान के तालिबान सरकार की मदद किए जाने को लेकर दिल्ली के सीएम ने बीजेपी से कई सवाल किए है। अफगानिस्तान में काबिज तालिबान की सरकार अब लगातार विदेशों से रिश्तों को सुधारने में जुट गई है। ऐसे में तालिबान ने गुरुवार को भारत के केंद्रीय बजट 2023-24का स्वागत किया है।

तालिबान को फंड देना क्या सही है?

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, ”अपने देश में शिक्षा, स्वास्थ्य और दिल्ली का फंड काट कर तालिबान को फंड देना क्या सही है? लोग इसका सख़्त विरोध कर रहे हैं। ” इस बार के यूनियन बजट में केंद्र सरकार ने अफगानिस्तान के लिए 2.5 करोड़ डॉलर यानी 200 करोड़ रुपये विकास सहायता पैकेज के प्रस्ताव की घोषणा की है। ऐसे में अब विपक्ष की अन्य पार्टियां भी इस मुद्दे को लेकर लगातार बीजेपी को घेरती हुई नजर आ रही है। आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब अफगानिस्तान को उसके विकास के लिए भारत की सरकार ने आर्थिक मदद की है। पिछले साल बजट के आने के बाद भी अफगानिस्तान की मदद के लिए बात रखी गई थी। ऐसे में तालिबान के सत्ता में काबिज होने के बाद यह दूसरा मौका है जब भारत ने उसकी मदद की है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के डिप्टी CM Manish Sisodia का आरोप, ‘4 माह से भटक रही शिक्षकों की फाइल और LG साहब उड़ा रहे मौज’

तालिबान ने की भारत के आर्थिक मदद की सराहना

अफगानिस्तान में काबिज तालिबान की तरफ से भारत की आर्थिक मदद की सराहना की गई है। तालिबानियों का कहना है कि “अफगानिस्तान में कई प्रोजेक्ट में इंडिया फंड कर रहा है। हिंदुस्तान यह जारी रखता है तो दोनों देशों के संबंध सुधरेंगे। यह दोनों देशों के बीच संबंधों और विश्वास को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा।”

Also Read: टॉप-20 रईसों की सूची से Gautam Adani बाहर, Hindenburg Research की रिपोर्ट से हुआ इतना बड़ा नुकसान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026