---Advertisement---

CM Kejriwal on Mann: अमृतपाल की गिरफ्तारी पर बोले सीएम केजरीवाल, कहा-‘भगवंत मान ने परिपक्वता और साहस से पूरा किया मिशन’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद सीएम भगवंत मान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने इस मिशन को परिपक्वता और साहस के साथ पूरा किया।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 23, 2023 4:22 अपराह्न

CM Kejriwal on Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal on Mann: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद सीएम भगवंत मान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने इस मिशन को परिपक्वता और साहस के साथ पूरा किया। साथ ही उन्होंने पंजाब की जनता का भी शुक्रिया अदा किया।

सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि- ‘पंजाब के अमन चैन और सुरक्षा के लिए हम वचनबध है। इसके लिए कठोर निर्णय लेने को भी हम तैयार हैं। सीएम भगवंत मान साहिब ने इस मिशन को परिपक्वता और साहस से पूरा किया। बिना किसी रक्तपात और गोली चलाये पंजाब पुलिस ने कामयाबी हासिल की। इस दौरान शांति बनाये रखने और पंजाब सरकार का साथ देने के लिए जनता का बहुत बहुत शुक्रिया।’

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को किया गिरफ्तार

गौर हो कि पंजाब पुलिस ने रविवार को वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पंजाब पुलिस के आईजी सुख चैन गिल ने गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अमृतपाल को आज सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर रोडेवाला गांव से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।

सीएम मान ने जारी किया वीडियो संदेश

इसके बाद सीएम भगवंत मान ने ट्वीट पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार जनता की सुरक्षा और अमन कानून के लिए काम कर रही है और यह हमारी ज़िम्मेदारी व फर्ज़ भी है। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब ने हमेशा देश को लीड किया है। चाहे वो आजादी के समय की बात हो या फिर संघर्षों की। उन्होंने कहा कि जब पंजाब देश का नंबर वन राज्य बन जाएगा तो प्रदेश को दुनिया का नंबर 1 राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता है। इस दौरान उन्होंने पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए लोगों का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें: CM Mann on Amritpal Singh: अमृतपाल की गिरफ्तारी पर बोले सीएम मान, कहा- ‘हम 18 मार्च को भी पकड़ सकते थे, लेकिन…’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026