---Advertisement---

CM Kejriwal ने कर्नाटक से बीजेपी पर साधा निशाना, विधायक के बेटे पर कह दी बड़ी बात

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कर्नाटक में बीजेपी पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि कर्नाटक में विधायक के बेटे के पास 8 करोड़ रुपए पाए गए लेकिन गिरफ्तार सिसोदिया को किया गया।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 4, 2023 5:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और बीजेपी में जमकर टकरार देखने को मिल रही है। ऐसे में शनिवार को केजरीवाल ने बीजेपी के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि आम आदमी पार्टी के मुखिया सीएम केजरीवाल इन दिनों कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का प्रचार कर रहे है। इस दौरे के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार में लगातार घोटाले हो रहे हैं और गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेताओं को किया जा रहा है। बीजेपी विधायक के बेटे के पास से 8 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं लेकिन जेल में सिसोदिया को डाल दिया गया है।

चौकीदार की पार्टी में सब है चोर – CM Kejriwal

दिल्ली के सीएम केजरीवाल लगातार अपनी पार्टी के विस्तार के लिए अलग – अलग राज्यों में जाकर प्रचार – प्रसार कर रहे हैं। ऐसे में सीएम जब कर्नाटक पहुंचे तो उनका जोरदार तरीके से स्वागत हुआ। स्वागत के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ” कर्नाटक में ही बीजेपी विधायक का बेटा 8 करोड़ रुपए के साथ पकड़ा गया। लेकिन डबल इंजन की सरकार ने उसे गिरफ्तार न करके मनीष सिसोदिया को अंदर कर दिया।”

सीएम केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि “कम से कम विधायक के बेटे को पदम् भूषण ही दे देते। डबल इंजन की सरकार ने जब सीबीआई के द्वारा सिसोदिया के घर पर छापा मरवाया तो वहां कुछ नहीं मिला फिर भी हमारे शिक्षा मंत्री को जेल भेज दिया गया। देश के पीएम कहते हैं कि हम चौकीदार है लेकिन शायद उन्हें यह नहीं पता है कि चौकीदार की पार्टी में ही चोर भरे पड़े हैं।”

ये भी पढ़े: Delhi News: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री राजकुमार आनंद ने एलएनजेपी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बीजेपी सरकार में चलता है हर चीज का रेट

सीएम केजरीवाल ने कर्नाटक में हिंदुत्व के मुद्दे को भी उठाया। हिंदुत्व के मुद्दे को उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि मंदिरों में दिए जाने वाले दान पर भी बीजेपी के लोग कमीशन मांग रहे हैं। पीएम मोदी से भी मैंने कई बार इसको लेकर चर्चा की लेकिन कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा। बीजेपी सरकार में हर चीज का मोलभाव चलता है। किसी भी युवक को अगर नौकरी करनी हो तो सबसे पहले मंत्री के खाते में 25 लाख डालने पड़ते हैं।

ये भी पढ़े: Delhi Politics: कुछ इस तरह चल रहा Manish Sisodia के समर्थन में कैंपेन, बीजेपी ने यह

 

 

 

 

 

 

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026