---Advertisement---

Akshardham Suicide: अक्षरधाम मंदिर की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सर्विस गन से खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Akshardham suicide: दिल्ली में एक जवान की आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां, अक्षरधाम मंदिर की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी दी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 6, 2023 12:51 अपराह्न

Akshardham suicide
Follow Us
---Advertisement---

Akshardham suicide: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर एक जवान की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूर्वी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी दी। ये घटना बुधवार (5 जून) देर रात 2 बजे की है, जब कांस्टेबल मंदिर के बाहर बनी सुरक्षा पोस्ट पर तैनात था। तभी कांस्टेबल ने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली।

सर्विस गन से खुद को मारी गोली

मृतक कांस्टेबल की पहचान दिनेश के रूप में हुई है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी देर रात मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जवान के कब्जे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुसिल ने जवान के फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

पुलिस ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि अक्षरधाम मंदिर में एक जवान ने खुद को गोली मार ली है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मृतक कांस्टेबल का नाम दिनेश था और वह राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबलरी (RAC) का जवान था, जिसकी ड्यूटी अक्षरधाम मंदिर में लगाई गई थी। पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल ने खुद को गोली क्यों मारी ? इसके कारणों की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 14, 2026

Namo Bharat Train

अप्रैल 14, 2026

CM Rekha Gupta

अप्रैल 14, 2026