---Advertisement---

DDA Flat Scheme 2023: डीडीए का बंपर ऑफर, सेल पर चल रहे हजारों फ्लैट्स, इस खास ऑपशन से आपको भी होगा लाभ

DDA Flat Scheme 2023: डीडीए ने ग्राहकों के लिए एक बंपर ऑफर निकाला है। दिल्ली में हजारों फ्लैट्स सेल पर चल रहे है। जिस पर एक खास ऑपशन दिया जा रहा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 3, 2023 11:20 पूर्वाह्न

DDA FLATS
Follow Us
---Advertisement---

DDA Flat Scheme 2023: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ग्राहकों के लिए एक बंपर ऑफर निकाला है। दरअसल, दिल्ली में हजारों फ्लैट्स सेल पर चल रहे हैं। जिस पर एक खास ऑपशन दिया जा रहा है। ये सभी फ्लैट्स रेडी-टू-मूव कंडीशन में है। अगर आप भी कोई फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो DDA के इस खास ऑपशन से अपने फ्लैट का साइज बढ़ा सकते हैं।

अपने फ्लैट का साइज बढ़ा सकेंगे ग्राहक

जी हां, आप भी अपने फ्लैट का साइज आसानी से बढ़ा सकेंगे। ये फ्लैट्स ‘फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व’ स्किम के तहत निलाम किए जा रहे हैं। जिसमें फ्लैट का साइज बढ़ाने का ऑपशन जोड़ा गया है। इस स्किम के तहत कोई भी व्यक्ति अपने फ्लैट का साइज बढ़ा सकता है। व्यक्ति अपने दो फ्लैट्स को आपस में जोड़कर उसका साइज बढ़ सकता है। लेकिन, इसके लिए आपको समय रहते अप्लाई करना होगा। आमतौर पर किसी भी हाई-राइज हाउसिंग सोसायटी में इस तरह की अनुमति नहीं दी जाती, लेकिन DDA अपने ग्राहकों को ये खास ऑप्शन दे रहा है।

ऐसे काम करेगा ये ऑप्शन

बता दें कि DDA ने ये ऑप्शन अपने सभी फ्लैट्स पर निकाला है। यानी पुरानी स्कीम्स पर भी इसका फायदा उठाया जा सकता है। इस ऑप्शन के तहत अगर किसी व्यक्ति के आप-पड़ोस में दो फ्लैट्स हैं, तो वह दोनों फ्लैट्स के बीच की दिवार में एक दरवाजा निकाल सकता है। जिससे दो फ्लैट्स एक हो जाएंगे और फ्लैट का साइज बढ़ जाएगा। हालांकि इसके लिए आपको स्ट्रक्चरल अनुमति भी लेनी होगी। DDA ने ये स्कीम नरेला, सिरसपुर, रोहिणी, लोकनायक पुरम, जसोला औरर द्वारका जैसे इलाकों के लिए निकाली है। ग्राहक 10 जुलाई से पहले इस स्कीम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 14, 2026

Namo Bharat Train

अप्रैल 14, 2026

CM Rekha Gupta

अप्रैल 14, 2026