---Advertisement---

Delhi Budget 2023: दिल्ली में बनेंगे डबल डेकर फ्लाईओवर, जानें ‘इंफ्रास्ट्रक्चर बजट’ में और क्या है?

दिल्ली का विधानसभा सत्र आज 17 मार्च से शुरू होने जा रहा है। केजरीवाल सरकार ने इस बार बजट की थीम को इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित रखा है। सीएम केजरीवाल का बजट की थीम को इंफ्रास्ट्रक्चर पर रखने का मुख्य मकसद अपने उन 30 प्रोजेक्टों के वादों पर फोकस करना चाहते हैं।  जिन तीन फ्लाईओवरों को बनाने जा रही है, वो तीनों डबल डेकर होंगे।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 17, 2023 11:11 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 17, 2023 12:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi Budget 2023: आज 17 मार्च से दिल्ली का विधानसभा सत्र 2023 शुरू होने जा रहा है। जो कि 6 दिन चलेगा। जिसके बाद 21 मार्च को केजरीवाल सरकार बजट 2023 सदन में पेश करेगी। सत्र की शुरुआत आज दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के अभिभाषण के साथ होगी। इस बजट सत्र के काफी हंगामेदार होने की आशंका जताई जा रही है। सत्र को इतनी कम अवधि का रखने से विपक्षी काफी नाराज है।

बजट सत्र 2023 आज शुरू

दिल्ली का विधानसभा सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। शुरुआत आज उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के अभिभाषण के साथ होगी। उसके बाद सदन में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की पांचवी रिपोर्ट को सदन के पटल पर पेश की जाएगी। इस दौरान नई वित्त कमेटी गठित करने के लिए चुनाव होगा। इसके साथ ही अभिभाषण के विषयों पर सदन में चर्चा का दौर शुरू होगा। जिसके बाद केजरीवाल सरकार मंगलवार 21 मार्च को दिल्ली का बजट2023 सदन में पेश करेगी। इस बार का बजट दिल्ली के नए वित्तमंत्री कैलाश गहलोत पेश करेंगे।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में माननीय ने अधिकारी को हड़काया, बोले-15 मिनट हैं तुम्हारे पास…

इंफ्रास्ट्रक्चर थीम का होगा

केजरीवाल सरकार ने इस बार बजट की थीम को इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित रखा है। बजट को थीम आधारित रख 2015 से ही AAP पेश करती आ रही है। सीएम केजरीवाल का बजट की थीम को इंफ्रास्ट्रक्चर पर रखने का मुख्य मकसद अपने उन 30 प्रोजेक्टों के वादों पर फोकस करना चाहते हैं। इन प्रोजेक्टों में केजरीवाल सरकार ने अब तक करीब 28 अंडरपासों तथा फ्लाई ओवरों का काम पूरा कर लिया है। इन 30 योजनाओं पर सरकार अगले 10 सालों में 20 हजार करोड़ दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करना चाहती है।इससे पूर्व 2018 का बजट ‘ग्रीन बजट’ और 2021 में देशभक्ति बजट  तथा 2022 में रोजगार बजट के नाम से पेश किया था।

जानें कहां है खर्च की योजना

केजरीवाल सरकार बीते 8 सालों के कार्यकाल में इस बार सबसे अधिक खर्च ढांचागत सुबिधाओं पर खर्च कर रही है। वह दिल्ली के संसाधनों का आधुनिकीकरण करना चाहती है।  जिन तीन फ्लाईओवरों को बनाने जा रही है, वो तीनों डबल डेकर होंगे। जिसके ऊपरी तल पर मेट्रो दौड़गी और निचले तल पर यातायात व्यवस्था चलेगी।

ये भी पढ़ें: Nashik Farmers March: नासिक के किसानों का पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर पहुंच रहे मुंबई…जानें पूरी कहानी

 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Samrat Choudhary

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

Pawan Khera

अप्रैल 15, 2026

MK Stalin

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026