---Advertisement---

पुलिस, NDRF के साथ सिविल डिफेंस ने संभाला मोर्चा! Delhi Building Collapse के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को मिली रफ्तार; जानें लेटेस्ट अपडेट

पुलिस बल के साथ NDRF और सिविल डिफेंस की टीम Delhi Building Collapse होने के बाद मोर्चा संभाल रही है। इन सभी टीमों की उपस्थिति में राहत-बचाव कार्य को रफ्तार दी जा रही है। राहत की बात है कि खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 12, 2025 10:33 पूर्वाह्न

Delhi Building Collapse
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Building Collapse: रिहायशी इलाका वेलकम में बहुमंजिला इमारत गिरने से सनसनी मच गई है। पुलिस के साथ NDRF और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर तैनात होकर रेस्क्यू ऑपरेशन को रफ्तार दे रही है। दिल्ली बिल्डिंग कोलेप्स के साथ सीलमपुर के वेलकम इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने भी बहुमंजिला इमारत के मलबे में फंसे लोगों को बचाया है। एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा के मुताबिक Delhi Building Collapse की खबर सुबह 7:30 बजे मिली। पुलिस ने जानकारी दी है कि वेलकम इलाके की गली नंबर 5 में तीन मंजिला इमारत गिरने से मलबे में फंसे एक परिवार के 7 सदस्यों को बचा लिया गया है। शेष लोगों की तलाश जारी है। राहत की बात है कि खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की बात नहीं सामने आई है। प्रशासन की मौजूदगी में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन को रफ्तार दी जा रही है।

Delhi Building Collapse का संज्ञान लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन को रफ्तार दे रहा प्रशासन!

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा दिल्ली बिल्डिंग कोलेप्स की खबर सुनकर तत्काल मौके पर पहुंच गए हैं। डीसीपी ने बताया कि “हमें सुबह 7:30 बजे वेलकम इलाके की गली नंबर 5 में तीन मंजिला इमारत गिरने की सूचना मिली। यहाँ रहने वाले एक परिवार के 7 सदस्यों को बचा लिया गया है। बाकी लोगों को बचाने का काम जारी है। पुलिस, NDRF, सिविल डिफेंस और स्थानीय लोग मौके पर काम कर रहे हैं। अभी 3-4 लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान में बहुत मदद की है।”

अग्निशमन विभाग की टीम भी Delhi Building Collapse की खबर सुनकर मौके पर तैनात हो गई। अग्निशमन विभाग द्वारा खोज और बचाव अभियान को रफ्तार देते हुए 3-4 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां मौजूद हैं और लगातार मलबा हटाने का काम जारी है।

बहुमंजिला इमारत गिरने से इलाके में मचा हड़कंप!

रिहायशी इलाका वेलकम के गली नंबर 5 में बहुमंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मचा गया। एक प्रत्यक्षदर्शी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि “सब लोग सो रहे थे, तभी सुबह करीब 7 बजे मेरे घर के एक तरफ की इमारत गिर गई और उसका मलबा मेरे घर पर आ गिरा। अचानक बिजली गुल हो गई। 4-5 लोग अभी भी ढही हुई इमारत के मलबे में फंसे हुए हैं। सभी लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं।” ऐसी तमाम तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें स्थानीय लोग Delhi Building Collapse के बाद राहत-बचाव कार्य करते नजर आ रहे हैं। लोगों ने एक-दूजे का हाथ-बटाकर जमींदोज हुई इमारत का मलबा हटाने का कार्य किया है। प्रशासन भी लगातार राहत-बचाव को रफ्तार देकर लोगों को बचाने में जुटा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026