---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway से कनेक्ट होगा Ganga Expressway! ईस्टर्न यूपी से आसान हो सकता है मेरठ, हापुड़ समेत इन जिलों तक का सफर, जानें डिटेल

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के साथ Ganga Expressway कनेक्ट हो सकता है। इससे ईस्टर्न यूपी से मेरठ, हापुड़ समेत इन जिलों तक का सफर आसान होने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 3, 2025 12:54 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो आपके लिए यह खबर खास हो सकती है। दरअसल, हालिया खबरों में दावा किया गया है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को Ganga Expressway के साथ जोड़ा जाएगा। इंटरनेट पर जब से इस खबर ने दस्तक दी है, तभी से काफी लोग यह जानना चाहते हैं कि इन दोनों एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी कैसे होगी। यहां पर आपकी जानकारी में इजाफा करने के लिए बता दें कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे के साथ यूपी के मेरठ में कनेक्ट हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह दोनों एक्सप्रेसवे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के जरिए आपस में जुड़ेंगे।

Delhi Dehradun Expressway से लिंक होगा गंगा एक्सप्रेसवे!

ताजा रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो पता चलता है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे जहां दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को कनेक्ट करेगा। वहीं, Ganga Expressway के साथ जुड़कर ईस्टर्न यूपी के लोगों को भी फायदा पहुंचा सकता है। गंगा एक्सप्रेसवे की शुरुआत मेरठ से होगी। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, बिलग्राम, माधोगंज, मल्लावां, बांगरमऊ, सफीपुर, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज पर जाकर समाप्त होगा। ऐसे में रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे मेरठ के जरिए गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़कर प्रयागराज तक का सफर सुविधाजनक बना सकता है।

Delhi Dehradun Expressway से ईस्टर्न यूपी को हो सकता है फायदा

कई अन्य खबरों में बताया जा रहा है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे और Ganga Expressway के आपस में जुड़ने से मेरठ और हापुड़ से ईस्टर्न यूपी आने-जाने में काफी कम वक्त लगेगा। गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई 594 किलोमीटर बताई जा रही है। माना जा रहा है कि गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के जुड़ने से प्रयागराज के लोग भी आसानी से देहरादून तक का सफर कर सकेंगे। वहीं, अभी वर्तमान में मेरठ और प्रयागराज के बीच लगभग 12 घंटे का समय लगता है। मगर गंगा एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्टिविटी होने के बाद दोनों शहरों के बीच का टाइम 6 से 7 घंटे रह जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे को शुरू में 6 लेन के साथ खोला जा सकता है। मगर बाद में 8 लेन के साथ चालू करने की योजना है।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के साथ कब तक लिंक होगा गंगा एक्सप्रेसवे?

वहीं, अगर Delhi Dehradun Expressway की बात करें, तो बताया जा रहा है कि यह जून 2025 से पूरी तरह से खुल सकता है। इस एक्सप्रेसवे का लगभग सारा काम पूरा हो चुका है। ऐसे में आने वाले समय में कुछ अपडेट आने की संभावना है। उधर, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के Ganga Expressway के साथ कनेक्ट होने के बाद मेरठ और हापुड़ को सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है। साथ ही इन दोनों एक्सप्रेसवे के कनेक्ट होने से ईस्टर्न यूपी के लोग आसानी से पश्चिमी यूपी तक का सफर पूरा कर सकेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे का अभी तक 80 फीसदी काम पूरा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे नवंबर 2025 तक खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में उम्मीद है कि दिसंबर 2025 तक दोनों एक्सप्रेसवे आपस में कनेक्ट हो सकते हैं। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026