---Advertisement---

Delhi MCD Mayor Election फिर टला, जमकर हुई नारेबाजी-अगली बैठक तक सदन की कार्यवाही स्थगित

Delhi MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव आज फिर नहीं हो सका। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही एक बार फिर दोनों पार्टियों के बीच जमकर झड़प हो गयी। जिससे आज की बैठक को अगली तारीख तक के लिए टाल दिया गया है। देर तक चले हंगामे के कारण आज भी ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 24, 2023 6:33 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव आज फिर नहीं हो सका। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही एक बार फिर दोनों पार्टियों के बीच जमकर झड़प हो गयी। जिससे आज की बैठक को अगली तारीख तक के लिए टाल दिया गया है। देर तक चले हंगामे के कारण आज भी वोटिंग नहीं हो पायी।

ये भी पढ़ेंः Delhi MCD Mayor Election:आज होगा मेयर और डिप्टी मेयर का फैसला, पिछली बैठक चढ़ गई थी हंगामे की भेंट- सीआईएसएफ तैनात

भारी हंगामे और आपसी झड़प ने टाली कार्यवाही

आपको बता दें दिसंबर में हुए दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सदन की 250 सीटों में से 134 सीटें जीतकर सदन में बहुमत हासिल किया था। जबकि भाजपा ने 104 सीटों को जीता था। जिसकी पहली बैठक 6 जनवरी में दिल्ली के मेयर का चुनाव होना था। तब भी मनोनीत पार्षदों की शपथ ग्रहण को लेकर दोनों पार्टियों में जमकर हाथापाई और लात-जूते चल गये थे।

आज भी स्थिति जस की तस

आज मंगलवार को फिर से सदन की कार्यवाही में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। इसके लिए सिटी सेन्टर में सीआईएसएफ की तैनाती कर दी गई थी। गौरतलब है कि 6 जनवरी की पिछली बैठक जिस कारण से स्थगित की गई थी, आज मंगलवार को मनोनीत पीठासीन अधिकारी ने कार्यवाही वहीं से शुरु की। उन्होंने सदन शुरु होते ही सबसे पहले मनोनीत पार्षदों को एक एककर शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ ली। इस सारी कार्यवाही के दौरान जहां आप के पार्षद ‘शर्म करो शर्म करो’ के नारे लगा रहे थे बहीं भाजपा के पार्षद ‘ जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे।     

ये भी पढ़ेंः Akhilesh Yadav ने General Election 2024 पर भरी हुंकार, खाता भी न खोल सकेगी भाजपा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026