---Advertisement---

Delhi Metro: वायरल होने का ये कैसा बुखार! नहीं थम रहा अश्लीलता का नंगा नाच, बिकिनी गर्ल के बाद अब ‘गंदा काम’ करता दिखा कपल!

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो बड़े ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल गंदी हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 28, 2023 11:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इसकी वजह है ट्रेन के अंदर हो रही अजीबोगरीब हरकत। अभी कुछ दिनों पहले जहां एक लड़की बिकनी पहने हुए मेट्रो के अंदर घूमती हुई दिखाई दी थी । वहीं अब एक कपल का वीडियो बड़े तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कपल चलती मेट्रो में अश्लीलता फैला रहे हैं। ऐसे में कपल के इस हरकत को देखकर वहां कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया है जो अब सोशल मीडिया पर बड़े ही तेजी के साथ में वायरल हो रहा है। फिलहाल अभी यह कहा पाना भी पूरी तरह से संभव नही है कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का ही है क्योंकि वीडियो में केवल मेट्रो का दरवाजा दिखाई दे रहा है।

मेट्रो में इस हरकत ने किया शर्मशार

दिल्ली मेट्रो में पिछले कुछ समय से लगातार अश्लीलता की हद पार हो गई है। इसकी वजह से मेट्रो में यात्रा करने वाले लोग खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। वहीं कपल का यह वीडियो देखने के बाद लोग बहुत ज्यादा क्रोधित सा हो उठे हैं। लोगों ने मांग की है कि मेट्रो में अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

मेट्रो के अंदर यह हरकत करता दिखा कपल

दिल्ली मेट्रो में अभी कुछ दिनों पहले एक युवक का मास्टरबेशन करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने डीएमआरसी को लेकर काफी नाराजगी जताई थी। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगो का गुस्सा फूट गया है। इस वीडियो को गौर करें तो इसमें कपल गंदी हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं मेट्रो में कोई और यात्री तो नही दिखाई दे रहा है लेकिन यह दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो का ही है।

दिल्ली महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

वहीं मास्टरबेशन का वीडियो आने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के द्वारा ट्वीट करके इस शख्स के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की मांग की जा रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में शख्स दिल्ली की मेट्रो में मास्टरबेशन करते हुए दिखाई दे रहा है। ऐसे में मैं दिल्ली पुलिस और मेट्रो के अधिकारियों से यह निवेदन करूंगा की इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Jalandhar Lok Sabha bypoll: विरोधियों पर जमकर बरसे CM Bhagwant Mann, AAP प्रत्याशी संग निकाला रोड शो

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

फ़रवरी 10, 2026

Fog Alert 11 Feb 2026

फ़रवरी 10, 2026