---Advertisement---

Delhi Murder Case: वो चाकुओं से सरेराह घोंपता रहा और भीड़ तमाशा देखती रही, नाबालिग लड़की की हत्या से फिर दहली दिल्ली

Delhi Murder Case: दिल्ली में एक लड़के ने एक मासूम सी नाबालिग को चाकू से नाजानें कितनी बार गोद दिया और उसके बाद पत्थर से भी वार किया।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: मई 29, 2023 5:46 अपराह्न

delhi murder
Follow Us
---Advertisement---

 Delhi Murder Case: देश की राजधानी दिल्ली मर्डर (Delhi Murder) से दहल गई है। यह दर्दनाक हत्या उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेरी (Shahbad Dairy) के पास में हुr है जिसे सुनकर आप लोगो के हाथ- पैर कांपने लग जाएंगे। रविवार को शाहबाद डेरी के पास एक 16 साल की नाबलिग की सरेआम एक लड़के ने बड़ी बेरहमी से चाकू मार कर हत्या कर दी ( 16 year old girl brutally murdered) और उसके बाद भी जब उस हैवान का मन नहीं भरा तो उसने एक पत्थर से भी उस लड़की के ऊपर वार किया ।  

यह भी पढ़ें : Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस पर आग बबूला हुईं DCW चीफ, पहलवानों को जंतर-मंतर पर अब नहीं मिलेगी प्रदर्शन की अनुमति

सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड पूरी घटना

दरअसल जब यह घटना हुई थी तो इसकी पूरी रिकॉडिंग वहां पास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। आरोपी की पहचान साहिल और पीड़िता की पहचान साक्षी के रूप में हुई हैं। जब साहिल साक्षी के ऊपर चाकू से वार कर रहा था उस दौरान वहां से काफी लोग गुजरे रहे थे। कुछ ने तो , उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन साहिल ने किसी की भी नहीं मानी और बड़ी बुरी तरह से साक्षी को 40 बार चाकू मारकर उसकी जान ले ली। वीडियो में दिख रहे फुटेज से यह पता चला कि जब साहिल साक्षी को चाकू से वार कर रहा था तो लोग वहां से आ जा रहे थे। कोई भी पीड़िता को बचाने के लिए सामने नहीं आया। सारे वहां पर खड़े होकर सिर्फ तमाशा देख रहे थे।

दोंनो के बीच में हुआ था झगड़ा

सूत्रों के अनुसार साहिल और साक्षी दोनों रिलेश्नशिप में थे , लेकिन दोनों को बीच में झगड़ा चल रहा था। जिस वजह से यह पूरी घटना घटी। साक्षी अपनी किसी दोस्त के बेटे के जन्मदिन पार्टी पर गई थी। जब वह पार्टी से वापस आ रही थी, तो साहिल ने उसे बीच रास्ते में रोक कर ही चाकू से वार करना शुरू कर दिया था। साक्षी को पूरी तरह जान से मारने के बाद साहिल उस घटना से फरार हो गया । पुलिस को इस घटना की जानकारी किसी ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के साथ दी थी।

 स्वाति मालावाल दिल्ली पुलिस को भेजेगी नोटिस

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालावाल इश घटना की खबर सुनने के बाद से काफी गुस्से में नजर आ रही है और उन्होंने कहा कि वह इस मामले के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस भी भेजने वाली है। स्वाति मालिवाल ने कहा है कि  दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग गुडिया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौंसले बुलंद है। मैंने अपने इतने साल के करियर में इससे भयानक कुछ नहीं देखा। सभी हदें पार हो गई , पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: लो जी पता लग गए iPhone 15 Series के धमाकेदार फीचर्स! जानिए डिजाइन से लेकर क्या हो सकती है कीमत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026