---Advertisement---

Delhi News: विधायक दल की नेता चुनी गईं Atishi के सिर इस दिन सजेगा CM का ताज; जानें शपथ ग्रहण समारोह से जुड़े अपडेट?

Delhi News: राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों के दौरान तमाम सियासी घटनाक्रम देखे गए हैं। इसमें सबसे प्रमुख रहा दिल्ली की सत्ता में लगभग दशकों से काबिज रहे अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 18, 2024 4:34 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों के दौरान तमाम सियासी घटनाक्रम देखे गए हैं। इसमें सबसे प्रमुख रहा दिल्ली की सत्ता में लगभग दशकों से काबिज रहे अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना। दिल्ली आबकारी नीति मामले में जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा के ऐलान के साथ ही नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई। इसी क्रम में दिल्ली विधायक दल की बैठक बुलाई गई जिसमें आतिशी मार्लेना को विधायक दल का नेता चुना गया।

दिल्ली विधायक दल की ओर से किए गए इस चुनाव से ये स्पष्ट हो गया कि अरविंद केजरीवाल के बाद आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) ही दिल्ली की कमान संभालेंगी और उन्हीं के सिर मुख्यमंत्री का ताज सजेगा। हालाकि ये सवाल लोगों के मन में आया कि आखिर किस दिन आतिशी मुख्यमंत्री के पद व गोपनियता की शपथ लेंगी। ऐसे में आइए हम आपको इस सवाल का जवाब देने की कोशिश करते हैं। (Delhi News)

शपथ ग्रहण समारोह से जुड़े अपडेट

आतिशी मार्लेना को दिल्ली विधायक दल का नेता चुना जा चुका है और ऐसे में ये स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल के बाद आतिशी ही दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होंगी। जानकारी के मुताबिक 21 सितंबर यानी शनिवार के दिन आतिशी मुख्यमंत्री के पद व गोपनियता की शपथ ले सकती हैं। दावा किया जा रहा है कि एलजी वीके सक्सेना ने राष्ट्रपति को इस संबंध में पत्र भेज दिया है और जल्द ही इस पर आधिकारिक मुहर लग सकती हैं।

क्या बदल जाएगी कैबिनेट?

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी मार्लेना दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगी। उनके शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दावा किया जा रहा है कि वे 21 सितंबर के दिन शपथ ले सकती हैं। आतिशी के साथ उनकी कैबिनेट के साथियों के शपथ लेने की खबर भी है। दावा किया जा रहा है कि इस नई कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को स्थान दिया जा सकता है जिसके बाद कैबिनेट बदली नजर आ सकती है।

राष्ट्रपति को भेजा केजरीवाल का इस्तीफा

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। एलजी वीके सक्सेना को इस्तीफा सौंपकर केजरीवाल अपनी कैबिनेट के साथ अपने आधिकारिक आवास लौट आए थे। जानकारी के मुताबिक उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भेज दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026