---Advertisement---

Delhi News: दिवाली से पहले इन कर्मचारियों के लिए केजरीवाल सरकार ने खोली तिजोरी, बोनस का किया ऐलान

Delhi News: दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि दिवाली त्योहार को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली सरकार ग्रुप बी और ग्रुप सी के कर्मचारियों को 7000 रुपये बोनस के रुप में देगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 6, 2023 11:48 पूर्वाह्न

delhi news
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि दिवाली त्योहार को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली सरकार ग्रुप बी और ग्रुप सी के कर्मचारियों को 7000 रुपये बोनस के रुप में देगी। इसके लिए सरकार ने 56 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट को अपनी मंजूरी भी दी है। खबर है कि दिल्ली सरकार के 80000 ग्रुप बी गैर-राजपत्रित और ग्रुप सी कर्मचारी इस बोनस का लाभ उठा सकेंगे।

त्योहारों के मौसम में कर्मचारियों की मौज

भारत में त्योहारों के मौसम की शुरुआत हो गई है। देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों बाजार सज-संवर कर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसी कड़ी में सरकारों की भी कोशिश रहती है कि सूबे के लिए कार्यरत कर्मचारियों को त्योहारी सत्र में तोहफा देकर खुश किया जाए। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने भी इसी क्रम में ग्रुप बी गैर-राजपत्रित और ग्रुप सी कर्मचारियों को दिवाली पर्व पर 7000 रुपये का बोनस देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही सरकार की ओर से कर्मचारियों को दिवाली पर्व की शुभकामनाएं भी दी गई हैं। दावा किया जा रहा है कि इस बोनस के साथ ही कर्मचारियों के त्योहार में और रौनक आ सकेगी।

सीएम केजरीवाल ने कही ये बात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान करते हुए कई अहम बाते कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार में काम करने वाले कर्मचारी हमारा परिवार हैं और मैं आज इनके लिए खुशखबरी लाया हूं। इसके बाद से सीएम केजरीवाल ने कर्मचारियों के लिए 7000 रुपये का बोनस देने का ऐलान किया। इसके साथ ही सीएम ने दिल्ली सरकार के कर्मचारियों की भूमिका का जिक्र भी किया और बताया कि सरकार के शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और इन्फ्रास्ट्रक्चर तक के कामों में इन कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई है। इनके कठिन परिश्रम के बदौलत ही दिल्ली को सपनों का शहर बनाया जा सका है।

सफाई कर्मचारियों के लिए हुआ ये ऐलान

दिल्ली सरकार की ओर से बताया गया कि दिवाली से पहले ही सरकार ने 5000 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया है। इसके अलावा सरकार ने 3100 डीबीसी कर्मचारियों को मल्टी टास्क स्टाफ (एमटीएस) बनाया है जो सरकारी व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सरकार की मदद करेंगे। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने ये भी कहा कि हमें जहां भी मौका मिलेगा हम वहां कर्मचारियों को पक्का करने का काम करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 29 March 2026

मार्च 28, 2026

Delhi School Result 2026

मार्च 28, 2026

कल का मौसम 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Rain Alert 28 March 2026

मार्च 27, 2026