---Advertisement---

Delhi News: 16 फरवरी को बजट पेश करेगी Kejriwal सरकार, जानें क्या है खास तैयारी

Delhi News: वर्ष 2024 का जनवरी महीना समापन की ओर तेजी से अग्रसर है। इसी कड़ी में देश के विभिन्न हिस्सों में सरकारों द्वारा शुरू किए जाने वाले बजट सत्र को लेकर चर्चा बढ़ गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 26, 2024 4:25 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: वर्ष 2024 का जनवरी महीना समापन की ओर तेजी से अग्रसर है। इसी कड़ी में देश के विभिन्न हिस्सों में सरकारों द्वारा शुरू किए जाने वाले बजट सत्र को लेकर चर्चा बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली (Delhi News) की अरविंद केजरीवाल सरकार भी बजट पेश करने की तैयारी में है और इस क्रम में बजट सत्र की फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजने की सूचना है।

बता दें कि दिल्ली सरकार सामान्यतः मार्च के तीसरे या फिर चौथे सप्ताह में बजट पेश करती है। हालाकि इस वर्ष फरवरी में 16 तारीख को ही बजट पेश करने की तैयारी चल रही है। दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले पेश किए जाने वाले इस बजट में केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार लोगों को कई सौगात दे सकती है।

Delhi News: 16 फरवरी को पेश होगा बजट

राजधानी दिल्ली (Delhi News) में केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार द्वारा 16 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। इसको लेकर दिल्ली सरकार की ओर से रणनीतियों पर काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र फरवरी में 15 से 20 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 16 फरवरी को दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी विधानसभा में बजट पेश करेंगी।

दिल्ली सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बजट पेश करने के संबंध में बजट सत्र की फाइल दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेज दी गई है।

फरवरी में बजट पेश करने का कारण

दिल्ली (Delhi News) सरकार सामान्य तौर पर मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह में बजट पेश करती नजर आती है। हालाकि इस वर्ष केजरीवाल सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बजट 16 फरवरी को ही पेश किया जाएगा। इस संबंध में वित्त मंत्री आतिशी की ओर से बजट सत्र की फाइल दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को भेज दी गई है।

बजट सत्र के पहले आयोजित होने को लेकर कई तरह की कयासबाजी चल रही है। दरअसल वर्ष 2023-24 में बजट सत्र के दौरान अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बताया था कि अधिकारियों के रवैये के चलते केंद्र सरकार ने बजट मंजूरी में देरी की थी। इसकी वजह से बजट 21 मार्च की बजाय 22 मार्च को पेश किया गया था। ऐसे में अब बजट पेश करने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए पहले ही बजट पेश करने की योजना बनी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 11 Feb 2026

फ़रवरी 10, 2026

Chandrika Gera Dixit

फ़रवरी 10, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 9, 2026