---Advertisement---

दिल्ली में Artificial Rain कराने की तैयारी में जुटी केजरीवाल सरकार, मुख्य सचिव को दिया आदेश

Artificial Rain: दिल्ली में वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार अब कृत्रिम बारिश करवाएगी। इसको लेकर केजरीवाल सरकार ने मुख्य सचिव को आदेश दिए हैं। इस आदेश में उच्च न्यायालय में शुक्रवार (10 नवंबर) को दिल्ली सरकार का पक्ष रखने को कहा गया है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: नवम्बर 9, 2023 9:33 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Artificial Rain: दिल्ली में वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार अब कृत्रिम बारिश करवाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है। इसको लेकर बीते बुधवार को दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, राजस्व मंत्री आतिशी व अन्य अधिकारियों ने आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों के साथ अहम बैठक की। उनसे बृहस्पतिवार को इसका विस्तृत प्लान देने के लिए कहा था। अब इसमें नया अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने को लेकर केजरीवाल सरकार ने मुख्य सचिव को आदेश दिए हैं।

केजरीवाल सरकार ने मुख्य सचिव को दिया आदेश

आपको बता दें कि इस आदेश में उच्च न्यायालय में शुक्रवार (10 नवंबर) को दिल्ली सरकार का पक्ष रखने को कहा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में आर्टिफिशियल बारिश कराने को लेकर सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाने के लिए तैयार है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार राजधानी में Artificial Rain कराने को लेकर केन्द्र सरकार से साथा मांगा है। दिल्ली सरकार का कहना है कि अगर केन्द्र से सहयोग मिलता है तो 20 नवंबर तक राजधानी में पहली आर्टिफिशियल बारिश कराई जा सकती है।

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने की तैयारी में जुटी AAP सरकार

मालूम हो कि इन दिनों दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की जीना मुहाल कर दिया है। प्रदूषण से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को रही है। बहरहाल, कोई ऐसा प्लान नहीं जिसके बाद यह कहा जा सके कि अब अगले साल से ऐसा नहीं होगा। जानकारी हो कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी’ में बनी हुई है। वर्तामन की बात करें तो दिल्ली में तापमान लगातार गिर रहा है और हवा की गति भी नाज़ुक स्थिति में है। इसी के मद्देनजर सभी संभावनाओं पर दिल्ली सरकार विचार कर रही है। बहरहाल, दिल्ली में प्रदूषण की भयावह स्थिति से निटपने के लिए केजरीवाल सरकार ने आईआईटी कानपुर द्वारा तैयार कृत्रिम वर्षा कराने को लेकर तेजी से जुटी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026