---Advertisement---

Delhi: मानसून से पहले PWD मंत्री आतिशी की सफाई पर समीक्षा बेैठक, अधिकारियाें को दिए दिशा-निर्देश

दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी मार्लेना ने शुक्रवार 21 अप्रैल 2023 को मानसून से पहले राजधानी को जलभराव से बचाने के लिए विभागीय आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। उनको जल्द से जल्द नालों, सीवरों की सफाई का काम पूरा करने के दिशा-निर्देश दे दिए।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 22, 2023 12:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi: दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी मार्लेना ने शुक्रवार 21 अप्रैल 2023 को मानसून से पहले राजधानी को जलभराव से बचाने के लिए विभागीय आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। उनको जल्द से जल्द नालों, सीवरों की सफाई का काम पूरा करने के दिशा-निर्देश दे दिए। इसके साथ ही उन्होंने सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग को लेकर साप्ताहिक रिपार्ट भी देने को कहा है ताकि निर्धारित समय सीमा में सफाई का काम पूरा हो जाए और वारिश के दौरान दिल्ली की जनता को कोई असुविधा न होने पाए।

जानें क्या है सफाई की पूरी योजना

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी मार्लेना ने समीक्षा बैठक में कहा कि पूरी दिल्ली में जलभराव की समस्या के विभिन्न जगहों में 165 स्पॉट और 5 हॉट स्पॉट चिन्हिंत किए गए हैं। विभाग इन जगहों की समस्याओं से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होनें जकीरा नगर, न्यू रोहतक रोड फ्लाईओवर के नीचे, लोनी रोड गोल चक्कर, जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन और कराला कंझावला रोड के पास हॉट स्पाट चिंहित किए गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा इन स्थानों पर जल भराव की समस्या रोकने के लिए कई सारे प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें 128 नए पंप हाउसों को बढ़ाकर 700 कर दिया है। जिसमें 11 पंप हाउस पूरी तरह ऑटोमेटिक हैं जो एक निश्चित समय पर जल स्तर के बढ़ने के साथ ही स्वतः चालू हो जाते हैं। और जल निकासी का अपना काम शुरू कर देते हैं।

इसे भी पढ़ेंः Firing in Delhi Court: साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग, Suspended वकील ने चलाई गोलियां…2 घायल

31 मई की डेडलाइन पर कार्य

उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में राजधानी को जल भराव से मुक्त करने की दिशा में काम शुरू कर चुके हैं। दिल्ली में पीडब्ल्यूडी के नालों की गराद निकालने का प्रथम चरण का काम प्रगति पर है। जिसे कि 31 मई तक पूरा किया जाना है। इसके लिए जगह-जगह कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जो मानसून में दिन-रात 24 घंटे जल जमाव पर निगरानी रखेंगे। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगा, जिस पर लोग तत्काल अपने क्षेत्र में हो रहे जल भराव की सूचना विभाग को दे सकेगा।

इसे भी पढ़ेंः MP Politics: Digvijay Singh का Scindia पर हमला, बोले-‘ क्या अपनी ही सरकार के खिलाफ अब

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Samrat Choudhary

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

Pawan Khera

अप्रैल 15, 2026

MK Stalin

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026