---Advertisement---

Delhi Court Firing: दिल्ली में फिर चली गोलियां, तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग, वकीलों के दो गुट आपस में भिड़े

Delhi Court Firing: दिल्ली में एक बार फिर गोलियां चली है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग की घटना हुई है। जहां वकीलों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 5, 2023 3:26 अपराह्न

Delhi Court Firing
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Court Firing: दिल्ली में एक बार फिर गोलियां चली हैं। इस बार फायरिंग कोर्ट में हुई है। जी हां, एक बार फिर कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना पेश आई है। ये मामला दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट का है। जहां वकीलों के दो गुट किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इसके बाद वहां फायरिंग हो गई है। गोलीबारी की इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी है। बताया जा रहा है कि सिर्फ डराने के मकसद से ये फायरिंग की गई थी।

वकीलों के दो गुट आपस में भिड़े

जानकारी के मुताबिक, वकीलों के दो गुट किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे। तभी सामने वाले गुट को पीछे धकेलने और डराने के लिए ये फायरिंग की गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कुछ वकील झुंड बनाकर एक साथ खड़े हैं, तभी एक वकील पिस्तौल हवा में लहराता है और फिर हवाई फायरिंग कर देता है। हालांकि, गनीमत ये रही कि किसी को भी गोली नहीं लगी। अगर हवाई फायरिंग जरा भी इधर-उधर होती तो ये किसी की जान भी ले सकती थी।

जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस टीम ये पता लगाने में जुटी हुई है कि फायरिंग करने वाला वकील कौन था और किसी बात को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा शुरू हुआ था। फिलहाल इस घटना के बाद से कोर्ट में दहशत का माहौल है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कोर्ट में गोली चली हो। अभी कुछ महीनों पहले ही दिल्ली की साकेत कोर्ट में फायरिंग हुई थी। तब एक वकील ने महिला पर कई राउंड फायरिंग की थी। जिससे महिला घायल हो गई थी। बाद में आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026