---Advertisement---

Delhi News: मेट्रो से सफर तय करने में अब लग सकता है ज्‍यादा समय, ऑफिस में लेट होने से बचने के लिए पढ़िए DMRC का अपडेट

Delhi News: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हर साल सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। इस बार भी सुरक्षा को लेकर उपाय किए गए हैं और सुरक्षा जांच का स्तर बढ़ गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 12, 2023 12:15 अपराह्न | Updated: अगस्त 12, 2023 6:06 अपराह्न

Delhi Metro
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day 2023) की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच दिल्ली में हमले का अलर्ट भी जारी किया गाय है। जिसको देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में जगह-जगह जवानों को तैनात किया गया है। वहीं, हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

दिल्ली मेट्रो में बढ़ाई गई सुरक्षा

इसी बीच अलर्ट को देखते हुए अब दिल्ली मेट्रो में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DRMC) ने इसको लेकर एक अपडेट भी जारी किया है और लोगों को एक महत्त्वपूर्ण सलाह दी है।

ऑफिस के लिए लेट हो सकते हैं आप

दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा बढ़ाए जाने से लोगों को ऑफिस जाने में देरी हो सकती है। जी हां, DRMC (Delhi Metro Rail Corporation) ने इसी को लेकर अपडेट जारी किया है। दरअसल, सुरक्षा के देखते हुए दिल्ली मेट्रो में तीन स्तरीय सुरक्षा जांच शुरू की गई है। जिस वजह से मेट्रो स्टेशनों पर लंबी लाइनें लग रही हैं।

लोगों को कम से कम 10 से 20 मिनट सुरक्षा जांच में लग रहे हैं। ऐसे में लोग ऑफिस जाने के लिए लेट न हों, इसलिए DRMC ने लोगों को घर से थोड़ा जल्दी निकलने की सलाह दी है।

रील्स बनाने को लेकर DMRC ने दी चेतावनी

DRMC ने ट्वीट कर लोगों को ये जानकारी दी है। DRMC ने ट्वीट कर लिखा, ” स्वतंत्रता दिवस से पहले बढ़ी हुई सुरक्षा और तलाशी उपायों के मद्देनजर अतिरिक्त समय की आवश्यकता हो सकती है। कृपया अपने आवागमन में कुछ अतिरिक्त समय की अनुमति दें।”

इसके साथ ही DRMC ने दिल्ली मेट्रो ने अंदर रील्स बनाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। DRMC ने यात्रियों को मेट्रो ट्रेन के अंदर रील बनाने और वीडियो रिकॉर्ड करने के खिलाफ चेतावनी दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 11 Feb 2026

फ़रवरी 10, 2026

Chandrika Gera Dixit

फ़रवरी 10, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 9, 2026

OM Birla

फ़रवरी 9, 2026

कल का मौसम 9 Feb 2026

फ़रवरी 8, 2026