---Advertisement---

‘उन्हें और खून-खराबा नहीं चाहिए..,’ उत्तम नगर हत्याकांड पर Rahul Gandhi तल्ख, BJP के इकोसिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दागे सवाल

नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने उत्तम नगर में उपजे तनाव के बीच बीजेपी के इकोसिस्टम पर सवाल दागे हैं। राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि खून-खराबा केवल बीजेपी और उसका इकोसिस्टम चाहता है। उन्होंने दिल्लीवासियों को किसी के बहकावे में न आने की अपील की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 19, 2026 4:13 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: उत्तम नगर इलाके में तैनात पुलिस बल हालिया स्थिति की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। आज ही कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इसके ठीक बाद राहुल गांधी की तल्ख प्रतिक्रिया आई है।

राहुल गांधी ने उत्तम नगर हत्याकांड को लेकर केन्द्र सरकार के साथ बीजेपी के पूरे इकोसिस्टम का जिक्र कर उन्हें कटघरे में खड़ा किया है। नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उन्हें (उत्तम नगरवासियों को) और खून-खराबा नहीं चाहिए। उनकी तल्ख प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है।

उत्तम नगर हत्याकांड पर Rahul Gandhi की तल्ख प्रतिक्रिया!

नेता प्रतिपक्ष ने तल्ख रुख धारण करते हुए दिल्ली के उत्तम नगर में हुए हत्याकांड पर बीजेपी को निशाने पर लिया है।

राहुल गांधी के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा कर लिखा गया है कि “उत्तम नगर के लोगों ने हिंसा की भारी कीमत चुकाई है – एक तरफ एक जवान लड़के, तरुण, की जान चली गई, दूसरी तरफ एक पूरा परिवार उत्पीड़न का सामना कर रहा है। उन्हें और खून-खराबा नहीं चाहिए।”

बीजेपी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी लिखते हैं कि “खून-खराबा केवल BJP और उसका इकोसिस्टम चाहता है, जो नफ़रत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकने के हर मौके का फायदा उठाता है।”

देश की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “वो चाहते हैं कि देश हिंदू-मुसलमान में उलझा रहे, ताकि लोग यह न पूछ सकें कि आखिर प्रधानमंत्री देश की रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और सामरिक संप्रभुता को अमेरिका के हवाले करने पर क्यों मजबूर हैं। इसीलिए, दिन-दहाड़े देश की राजधानी में फिर से दंगों जैसे हालात खड़े किए जा रहे हैं।”

लोगों से अपील करते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि “दिल्लीवासियों से अनुरोध है किसी बहकावे में न आएं। देश की शक्ति हमारी एकता, भाईचारे और मोहब्बत में है। जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो।” नेता प्रतिपक्ष की ये प्रतिक्रिया खूब सुर्खियां बटोर रही है।

ईद से पहले उत्तम नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा!

हिंसा का गवाह बन चुके उत्तम नगर में ईद से पहले चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। दिल्ली पुलिस ने स्थिति को देखते हुए द्वारका जिले में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है। रूफटॉप सर्विलांस से लेकर बैरिकेडिंग व संवेदनशील इलाकों में पुलिस का तगड़ा पहरा है।

दरअसल, होली के मौके पर तरुण नामक एक 26 वर्षीय युवक की मौत ने पूरी स्थिति को बदल दिया है। उसके बाद कई असामाजिक तत्वों द्वारा भड़काऊ भाषण दिए गए जिसने आग में घी का काम किया है। यही वजह है कि हालिया स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है और ईद त्योहार को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Mumbai Expressway

मार्च 19, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 19, 2026

Rain Alert 20 March 2026

मार्च 19, 2026

कल का मौसम 20 March 2026

मार्च 19, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 19, 2026

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana

मार्च 19, 2026