---Advertisement---

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 41 सालों का रिकॉर्ड, CM Kejriwal ने रद्द की अधिकारियों की छुट्टी, मंत्रियों को फील्ड में रहने के दिए निर्देश

CM Kejriwal: दिल्ली में बारिश ने 41 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बारिश से पूरा सिस्टम चरमरा गया है। जिसके बाद अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 9, 2023 12:10 अपराह्न

Delhi Rains
Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का कहर लगातार जारी है। दिल्ली में इस बार बारिश ने अपना कई सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। जानकारी के मुताबकि, दिल्ली में 41 साल बाद रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। जिसके चलते दिल्ली का पूरा सिस्टम चरमरा गया है। जगह-जगह पानी भर गया है। गलियों-मोहल्लों में कीचड़ जमा हो गया है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। ऐसे में मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने अधिकारियों और मंत्रियों को निर्देश जारी किए हैं।

रद्द की अधिकारियों-मंत्रियों की छुट्टी

बारिश से उत्पन्न हुई स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अधिकारियों-मंत्रियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी है और उन्हें फील्ड में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को पेश आ रही समस्याओं से निपटा जा सके। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, कल दिल्ली में 126mm बारिश हुई। मॉनसून सीजन की टोटल बारिश का 15% मात्र 12 घंटे में बरसा। लोग जल भराव से काफी परेशान हुए। आज दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर Problem Areas का इंस्पेक्शन करेंगे। सभी विभागों के अफसरों को संडे की छुट्टी कैंसिल कर के, ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिए गए हैं।”

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश

बता दें कि इस बार दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में 153 मिमी बारिश हुई है। जुलाई महीने में एक दिन में ही इतनी बारिश इससे पहले 1982 में हुई थी। यानी 41 साल बाद बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा है। दिल्ली में बीते 24 घंटे से हो रही बारिश ने लोगों को लिए बड़ी मुश्किल पैदा कर दी है। जलभराव और जगह-जगह कीचड़ के चलते लोगों को यहां से वहां जाने में दिक्कतें पेश आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने प्रशासन को लोगों की समस्या को जल्द हल करने के निर्देश दिए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026