---Advertisement---

Republic Day 2025: दिल्लीवासी सावधान! मेट्रो से लेकर यातायात नियमों तक! घर से निकलने से पहले पढ़ ले पूरी एडवाइजरी

Republic Day 2025: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद की पुलिस ने आगामी गणतंत्र दिवस 2025 को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 24, 2025 5:28 अपराह्न

Republic Day 2025
Follow Us
---Advertisement---

Republic Day 2025: राजधानी दिल्ली में आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर लगभग पूरी तैयारी कर ली गई है, इसी बीच दिल्ली-एनसीआर को हाई अलर्ट पर भी रख गया है, जगह- जगह भारी सुरक्षा बलों की तैनाती कई गई है। Republic Day 2025 को लेकर बीच दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने यातायात से जुड़े नियमों को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की 26 जनवरी के दिन किन रास्तों पर जानें से बचना चाहिए।

Republic Day 2025 को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

गौरतलब है कि कर्तव्य पथ पर आगामी गणतंत्र दिवस 2025 को लेकर तैयारियां जारी है। इसी बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमे “जवाहरल लाल नेहरू स्टेडियम तक पहुंचने के बाद वाहनों को पार्क करना होगा।

कर्तव्य पथ तक ले जाने के लिए शटल की सेवा मुहैया रहेगी। चालक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 1 से प्रवेश कर गेट नंबर 14 के पास वाहन पार्क करेंगे। शटल बसें गेट नंबर 14 से समारोह स्थल तक ले जाने के लिए उपलब्ध होंगी”। साथ ही आसपास की सड़कों पर भी आवाजाही पर प्रतिबंध है।

नोएडा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Republic Day 2025 के मौके पर दिल्ली के साथ नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमे चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली जानें वाले वाहनों को लेकर यूटर्न के दिशा-निर्देश दिए गए है।

इसके अलावा डीनएडी (बॉर्डर), कालंदी कुंज ( यमुना बॉर्डर), यमुना-एक्सप्रेसवे से होकर-नोएडा ग्रेटर नोएडा से दिल्ली आनाने वाली गाड़ियों का भी रूट डायवर्ट किया गया है।

Republic Day 2025 को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली, नोएडा के अलावा गाजियाबाद पुलिस यातायात पुलिस ने Republic Day 2025 के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि

“गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड को देखते हुए दिनांक 25.01.25 की रात्रि समय 20.00 से बजे से दिनांक 26.01.25 को कार्यक्रम समाप्ति तक दिल्ली पुलिस द्वारा निम्न मार्गों पर सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों (हल्के,मध्यम, भारी) के प्रवेश पर प्रतिबंध किया गया है, जिसमे यूपी गेट, गाजीपुर बॉर्डर, सीमापुरी, लोनी बॉर्डर समेत अन्य बॉर्डर शामिल है”।

मेट्रो के समय सीमा में भी हुआ बड़ा बदलाव

दिल्ली मेट्रो ने भी 26 जनवरी 2025 यानि गणतंत्र डे के उपलक्ष में अपने समय सीमा में बदलाव किया है। मालूम हो कि प्रतिदिन मेट्रो का परिचालन सुबह 6 बजे से होता है लेकिन 26 जनवरी के दिन मेट्रो 4 बजे हर 30 मिनट के अंतराल से होकर चलेगी। जिससे परेड देखने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026