---Advertisement---

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में गूंजा गंदे पानी का मुद्दा, AAP विधायकों ने LG पर लगाए कई गंभीर आरोप

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज (16 अगस्त) से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन ही BJP विधायकों का हंगामा देखने को मिला।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 16, 2023 11:17 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 16, 2023 5:41 अपराह्न

Delhi Assembly Special Session
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Assembly Session: संसद के दोनों सदनों में मानसून सत्र के दौरान दिल्ली सेवा विधेयक पास होने के बाद राजधानी की राजनीति में विधानसभा (Delhi Assembly Session) का दो दिवसीय विशेष सत्र आज (16 अगस्त) से शुरू हो गया है।

स्पेशल सत्र के पहले दिन सदन में हंगामा भी देखने को मिला, जहां BJP विधायकों ने दिल्ली की AAP (आम आदमी पार्टी) सरकार पर निशाना साधा। सत्र के दौरान AAP विधायकों ने अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग विवाद का भी जिक्र किया और दिल्ली सर्विस बिल को केंद्र की तानाशाही बताया।

इस दौरान BJP विधायकों ने दिल्ली जल बोर्ड घोटाला और भ्रष्टाचार सहित कई अन्य मसलों पर केजरीवाल सरकार को घेरने की कोशश की। विधानसभा (Delhi Assembly Special Session) सत्र को कल CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejrwal) भी संबोधित करेंगे।

जानकारी के मुताबिक कयास यह भी लगाया जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन CM अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर निशाना साध सकते हैं। अरविंद केजरीवाल भी लगातार दिल्ली सेवा कानून का विरोध कर रहे हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026