---Advertisement---

UKHI India कंपनी की खास पहल! पर्यावरण दिवस के अवसर पर बायो प्लास्टिक किया लॉन्च; किसानों को भी होगा फायदा

UKHI India कंपनी ने बायो प्लास्टिक को लॉन्च किया, जो पर्यावरण के लिए काफी जरूरी और अहम है, साथ ही किसानों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 7, 2025 4:27 अपराह्न

UKHI India
Follow Us
---Advertisement---

UKHI India: 5 जून को दिल्ली में स्थित विज्ञान भवन में केंद्र सरकार की तरफ से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां Ukhi India कंपनी ने बायो प्लास्टिक को लॉन्च किया, जो पर्यावरण के लिए काफी जरूरी और अहम है। इस मौके पर कंपनी (उखी इंडिया) के प्रबंध निदेशक विशाल विवेक ने बताया कि वर्ष 2019 में दो और सहयोगियों संदीप त्यागी और प्रियंका सिंह के सहयोग से यह स्टार्ट अप शुरू हुआ। उन्होंने देखा कि सामान्य दिनचर्या में उपयोग होने वाली प्लास्टिक कभी नष्ट नहीं होती। बल्कि और समस्या बन जाती है।

बायो प्लास्टिक किसानों द्वारा उत्पादित चावल की भूसी , भांग का तना, बिच्छू बूटी , चीड़ की सुई आदि द्वारा बनाई जाती है। जिसका उपयोग सामान्य प्लास्टिक के जैसा ही होता है। एक समय के बाद वो स्वतः नष्ट हो जाती है।हमने इसके उत्पादन के लिए आई आई टी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग और कई संस्थानों से सहयोग मिलने उपरांत किया है।

UKHI India कंपनी की खास पहले से किसानों को भी होगा फायदा

बता दें कि UKHI India कंपनी द्वारा दी जानकारी के अनुसार इस तकनीकी से किसान, व्यवसाय, पर्यावरण और बायो इकोनॉमी में प्रमुखता से लाभ होगा। इस उत्पाद की विशेषता है कि इसे आईआईटी मंडी और दिल्ली ने सराहा है।कंपनी का दावा है 180 दिनों में इस प्लास्टिक के उत्पाद स्वतः खत्म होना शुरू हो जाते है। कंपनी को कई ई कॉमर्स कंपनी से ऑर्डर मिल रहे है।

उन्होंने कहा कि भारत में हर साल लगभग 9.46 मिलियन मीट्रिक टन प्लास्टिक वेस्ट निकलता है। सिंगल यूज प्लास्टिक से सभी नदियां प्रदूषित हो रही हैं। बायो प्लास्टिक के उपयोग से किसानों की आर्थिक स्थिति सही होगी, फसलों की सहायता से ही प्लास्टिक बना ली जाएगी और बाहर से इंपोर्ट होने वाली बायो प्लास्टिक को कीमत भी कम रहेगी।

पर्यावरण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है ये कदम

प्लास्टिक पर कई तरह के प्रतिबंध लगने के बाद भी लगातार इसका उपयोग किया जा रहा है, जो पर्यावरण के लिहाज से काफी नुकसानदायक है,

लेकिन UKHI India कंपनी की इस पहल से पर्यावरण को जबरदस्त लाभ मिलने की उम्मीद है, मालूम हो कि बायो प्लास्टिक किसानों द्वारा उत्पादित चावल की भूसी , भांग का तना, बिच्छू बूटी , चीड़ की सुई आदि द्वारा बनाई जाती है। यानि बायो प्लास्टिक से किसानों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

जुलाई 22, 2026

Punjab News

जुलाई 22, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 22, 2026

Punjab News

जुलाई 22, 2026

Punjab News

जुलाई 22, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 22, 2026