---Advertisement---

Diwali Holiday in America: अब अमेरिका में भी दिवाली पर होगी छुट्टी! इस अमेरिकी सांसद ने पेश किया प्रस्ताव

Diwali Holiday in America: क्या अब अमेरिका में भी दिवाली के त्योहार पर छुट्टी रहेगी ? ऐसा इसलिए क्योंकि वहां की संसद में इस संबंध में विधेयक पेश हुआ है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 27, 2023 6:14 अपराह्न

Diwali Holiday in America
Follow Us
---Advertisement---

Diwali Holiday in America: क्या अब अमेरिका में भी दिवाली के त्योहार पर छुट्टी रहेगी ? ऐसा इसलिए क्योंकि वहां की संसद में इस संबंध में विधेयक पेश हुआ है। अमेरिकी सांसद ग्रेस मेंग ने 26 मई (शुक्रवार) को अमेरिकी संसद में दिवाली के त्योहार को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर एक विधेयक पेश किया।

उन्होंने कहा कि दिवाली दुनियाभर में अरबों लोगों के लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। यहां (अमेरिका) भी दिवाली को बड़ी धूमधाम से मनया जाता है। ऐसे में मैं दिवाली के त्योहार की छुट्टी को लेकर प्रस्ताव पेश कर रही हूं। बता दें कि अमेरिका में भारतीय मूल के कई लोग रहते हैं। ऐसे में वहां रहनेवाले भारतीय के लिए ये एक खुशखबर है।

अभी संसद और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलना बाकी

दिवाली दिवस अधिनियम को संसद और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो दिवाली के दिन होने वाला अवकाश अमेरिका में 12वां संघीय अवकाश होगा। केवल दिवाली ही नहीं मेंग इसके अलावा न्यू ईयर और ईद जैसे अन्य त्योहारों के लिए भी इसी तरह के प्रयासों पर जोर दे चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: Viral Video: 700 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था प्लने, अचानक शख्स ने खोल दिया इमरजेंसी गेट, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

कौन हैं ग्रेस मेंग ?

ग्रेस वर्तमान में न्यूयॉर्क के क्वींस जिले के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में अपना छठा कार्यकाल पूरा कर रही हैं। वह न्यूयॉर्क से कांग्रेस की पहली और एकमात्र एशियाई अमेरिकी सदस्य हैं। मेंग का जन्म एल्महर्स्ट क्वींस में हुआ था। उन्होंने येशिवा यूनिवर्सिटी के बेंजामिन कार्डोजो स्कूल ऑफ लॉ से कानून की पढ़ाई की है।

वह हाउस विनियोग समिति में न्यूयॉर्क की सीनियर डेमोक्रेट हैं, जो संघीय सरकार के कार्यक्रमों और गतिविधियों की फंडिंग की जिम्मेदारी संभालती हैं। वह ‘कांग्रेसनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन कॉकस’ की पहली उपाध्यक्ष के रूप में भी काम करती हैं, जिसमें एशियन अमेरिकन और पैसिफिक आइलैंडर सदस्य शामिल हैं, जो अपने समुदायों के हितों की वकालत करते हैं।

ये भी पढे़ं: Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरे बाबा रामदेव, बृजभूषण सिंह पर दे दिया ये बड़ा बयान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026