---Advertisement---

Dussehra 2023: रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने अरुणाचल के तवांग में की शस्त्र पूजा, सेना के जवानों के साथ मनाया दशहरा का त्योहार

Dussehra 2023: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर तवांग पहुंचे। तवांग में रक्षा मंत्री ने दशहरे के पावन अवसर पर शस्त्रों की पूजा की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने तवांग के युद्ध स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 24, 2023 1:23 अपराह्न

Rajnath Singh
Follow Us
---Advertisement---

Dussehra 2023: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के मौके पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग में शस्त्र पूजा की। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज से 4 साल पहले मैं यहां आया था। मुझे लगा कि आज एक बार फिर मैं आपके साथ विजयदशमी आपके मनाऊं।

उन्होंने कहा कि जिन कठिन परिस्थितियों में आप लोग देश के सुरक्षा की जिम्मेदारी करते हैं, इसके लिए मुझे आप सभी पर नाज है। इस दौरान उन्होंने अरुणाचल के बम ला बॉर्डर से सीमा के उस पार मौजूद चीन की चौकियों का भी विश्लेषण किया। इस दौरान सैन्य अधिकारियों ने राजनाथ सिंह को सीमा पर मौजूदा हालात की भी जानकारी दी।

एकता-भाईचारे का प्रतिक है सेना

इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अधिकांश जवानों की ये इच्छा होती है कि एक बार उन्हें सेना में जाने का मौका मिल जाए। लेकिन, कई बार उनका ये सपना टूट जाता हैं। ऐसे में मैं युवाओं से कहना चाहूंगा की आप सभी बढ़चढ़ कर सेना में आएं और देश के प्रति अपना योगदान निभाएं।

उन्होंने कहा, “भारतीय सेना एकता और भाईचारे का सच्चा उदाहरण है क्योंकि वे अलग-अलग राज्यों, धर्मों और पृष्ठभूमि से होने के बावजूद एक ही बैरक और इकाइयों में एक साथ काम करते हैं और रहते हैं।”

‘हथियार निर्यात कर रहा भारत’

उन्होंने आगे कहा कि भारत का कद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। आपने यदि देश की सीमाओं सुरक्षित न रखा होता, तो भारत का कद जो आज है दुनिया में, वो न होता। पहले भारत कई देशों से हथियार खरीदते था। आज हम 20 हजार करोड़ से ज्यादा के हथियार निर्यात कर रहे हैं। हम ये भी कोशिश करते हैं कि विदेश की टेक्नॉलॉजी को भारत में लाएं और इसमें भारत के लोगों का भी हाथ होना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 March 2026

अप्रैल 17, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026