---Advertisement---

Eid-ul-Fitr 2023: अमेरिका, सऊदी अरब और कनाडा में लोगों को हुआ चांद का दीदार, जानिए भारत में कब मनाई जाएगी ईद?

रमजान का पवित्र महीना खत्म होने जा रहा है और सभी चांद का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में अरब देशों में ईद का चांद नजर आ गया है। ऐसे में वहां शुक्रवार यानी 21 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 21, 2023 11:20 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 21, 2023 1:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Eid Al Fitr 2023: मुस्लिम समुदाय के लोगों में ईद का त्यौहार हर साल हर्षोल्लास से मनाया जाता है। ऐसे में रमजान का पवित्र महीना खत्म होने जा रहा है और सभी चांद का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में अरब देशों में ईद का चांद नजर आ गया है। ऐसे में वहां शुक्रवार यानी 21 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।

चांद रात पर निर्भर करती है ईद

दुनिया के अलग-अलग देशों में ईद की तारीख अलग-अलग है। कहीं शुक्रवार को ईद मनाई जा रही है तो कुछ लोग शनिवार को ईद का त्यौहार मनाएंगे। बता दें कि, ईद 1 दिन पहले नजर आने वाले चांद पर निर्भर करती है जिसे “चांद रात” भी कहा जाता है।

अरब देशों 1 दिन पहले मनाई जा रही है ईद

गुरुवार को भारत में चांद नहीं दिखा है जिसके कारण शुक्रवार को भारत में लोग ईद नहीं मना पाएंगे।‌ इसका मतलब यह है कि, ईद इसके अगले दिन यानी शनिवार को मनाई जाएगी। अरब देशों में भारत के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है लेकिन हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं होता। इस साल अरब देशों में भारत से 1 दिन पहले ईद मनाई जा रही है।

पाकिस्तान में नहीं हुआ चांद का दीदार

वहीं भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की बात की जाए तो वहां भी ईद का चांद नजर नहीं आया है ऐसे में पाकिस्तान की चांद कमेटी ने ऐलान किया है कि, शव्वाल का चांद नजर नहीं आया। ऐसे में चांद कमेटी के चेयरमैन मौलाना अब्दुल हबीब आजाद के अनुसार पाकिस्तान से चांद दिखने के कोई भी सबूत नहीं मिले हैं इसलिए पहली शव्वाल 22 अप्रैल को होगी। ‌

Also Read: 5000 रुपए दें और OnePlus के 65 inch UHD 4K Smart TV से थिएटर का मजा लें! ऑफर देख उछल रहे यूजर्स

अलग अलग देशों में ईद का त्यौहार

बता दें कि, फिलीपींस, अफगानिस्तान और शिया मुस्लिम देश ईरान और इराक में शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। वही इंडोनेशिया में ईद उल फितर का त्योहार शुक्रवार से शुरू होगा। वहीं जापान और थाईलैंड में भी भारत की तरह ईद का त्यौहार 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। न्यूजीलैंड में गुरुवार को लोगों ने चांद का दीदार कर लिया जिसके कारण शुक्रवार को यहां ईद मनाई जा रही है। अमेरिका और सऊदी अरेबिया में भी ईद का त्यौहार शुक्रवार को मनाया जा रहा है। वहीं कनाडा ने भी शुक्रवार को ईद मनाने की घोषणा कर दी है।

Also Read: Cricket Viral Video: MS Dhoni की वो पारी जिसने धोनी को बनाया था टीम इंडिया का कप्तान, देखें वीडियो

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 14, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 14, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 14, 2026

कल का मौसम 15 March 2026

मार्च 14, 2026

8th Pay Commission

मार्च 14, 2026

Laura Loomer

मार्च 14, 2026