---Advertisement---

भावुक क्षण! आखिर क्यों अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान फफक-फफकर रो पड़ीं President Droupadi Murmu? वीडियो वायरल

अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान President Droupadi Murmu फफक-फफकर रो पड़ीं। दृष्टि दिव्यांगजन बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया गीत उन्हें इस कदर भावुक कर गया कि इसकी चर्चा चहुंओर हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 20, 2025 4:51 अपराह्न

President Droupadi Murmu
Follow Us
---Advertisement---

President Droupadi Murmu: देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रपति के नाम बधाई और शुभकामना संदेश आ रहे हैं। इसकी खास वजह है आज 20 जून यानी प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन। अपने जन्मदिन के खास अवसर पर ऐसा क्या हुआ कि महामहिम द्रौपदी मुर्मू फफक कर रो पड़ीं ये अभी भी सुर्खियों का विषय बना हुआ है। दरअसल, President Droupadi Murmu आज देहरादून के राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में छात्रों के बीच पहुंची। इस दौरान दृष्टि दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं ने उनके लिए ऐसा गीत प्रस्तुत किया कि वो खुद को रोक नही सकीं और भरे मंच पर ही फफक कर रो पड़ीं। ये भावुक क्षण कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल भी हो गया।

जन्मदिन पर फफक कर रो पड़ीं President Droupadi Murmu!

ऑल इंडिया रेडियो न्यूज के एक्स हैंडल से एक वायरल वीडियो जारी किया गया है जिसमें प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू फफक कर रोती नजर आ रही हैं। दरअसल, राष्ट्रपति आज 20 जून को अपने जन्मदिन पर देहरादून के राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के छात्रों के साथ वक्त बिताने पहुंची थीं। इसी दौरान खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ और दृष्टि दिव्यांगजन बच्चों ने महामहिम के सम्मान में भावपूर्ण जन्मदिन गीत गाया। इस गीत को सुनते ही President Droupadi Murmu भावुक हो गईं और भरे मंच पर फफक पर रोने लगीं। स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात अधिकारी ने उन्हें रुमाल दिया जिसे लेकर उन्होंने काफी देर तक आंखों से लगाए रखा। इस भावुक क्षण को देख हर कोई एक पल के लिए पिघल जा रहा है और मार्मिक दृश्य की चर्चा कर रहा है।

पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने जारी किया बधाई-शुभकामना संदेश!

चाहें प्रधानमंत्री हों, या विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री। सभी गणमान्य लोगों ने President Droupadi Murmu को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने जहां राष्ट्रपति के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। वहीं विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने महामहिम की सादगी का जिक्र करते हुए उन्हें अलग स्थान दिया है। प्रेसिडेंट मुर्मू के जन्मदिन पर केन्द्र सरकार में शामिल दर्जनों मंत्रियों और सांसदों की ओर से भी बधाई-शुभकामना संदेश जारी किया गया है। महामहिम ने इस दिन को खास बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026