---Advertisement---

Employees Overtime: कर्मचारियों की आयी मौज! अब ओवरटाइम का मिलेगा दोगुना पैसा, यहां की सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

अब दिल्ली में ओवरटाइम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल राजधानी दिल्ली में अब ओवरटाइम करने वाले कर्मचारियों को उनकी मेहनत का पैसा दिया जाएगा। जानिए क्या है पूरी डिटेल

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 29, 2023 12:59 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Employees Overtime: कई बार कर्मचारियों को ऑफिस में ज्यादा काम होने की वजह से ओवरटाइम काम करना पड़ता है जिसका उन्हें कोई भी अधिक पैसा नहीं दिया जाता। ऐसे में अब दिल्ली में ओवरटाइम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल राजधानी दिल्ली में अब ओवरटाइम करने वाले कर्मचारियों को उनकी मेहनत का पैसा दिया जाएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि, 1 दिन में 8 घंटे से अधिक काम करने या 1 सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम करने वाले को ओवरटाइम माना जाएगा। ऐसे में अगर आप भी 1 दिन में 8 घंटे या 1 सप्ताह में 48 घंटे से ज्यादा काम करते हैं तो आपको भी आपकी मेहनत का पैसा दिया जाएगा।

कर्मचारियों को मिलेगा दोगुना पैसा

दिल्ली सरकार के श्रम विभाग ने लोगों को ओवरटाइम करने पर पैसे देने के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस पॉलिसी के अनुसार 1 दिन में 8 घंटे से ज्यादा आया 1 हफ्ते में 48 घंटे से ज्यादा काम करने वालों को ओवरटाइम माना जाएगा। इसके तहत अगर कोई कर्मचारी ओवरटाइम करता है तो उसे न्यूनतम मजदूरी के आधार पर हर घंटे के हिसाब से दोगुना पैसा दिया जाएगा। इस पॉलिसी में ऐसा भी कहा गया है कि, कोई भी व्यक्ति एक दिन में 12 घंटे से अधिक काम नहीं करेगा इसी के साथ कोई भी कर्मचारी सप्ताह में लगातार 7 दिन ओवरटाइम नहीं कर सकेगा। इसी के साथ कंपनियों को कर्मचारियों को साल में कुछ छुट्टियां भी देना अनिवार्य किया गया है।

Also Read: वोडका के बाद अब कपड़े बेचेंगे शाहरूख के लाडले बेटे Aryan Khan, इस दिन से शुुरु होगी सेल

फ्री में मेडिकल जांच का प्रस्ताव

इसी कड़ी में दिल्ली सचिवालय में आयोजित बैठक में श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि, किसी भी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को जॉइनिंग और अनुभव पत्र यानी एक्सपीरियंस लेटर देना अनिवार्य होगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, नियोक्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके यहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का रिकॉर्ड दर्ज होना चाहिए। इसी के साथ सभी कर्मचारियों को सैलरी स्लिप मिलना भी जरूरी है। जहां भी प्रवासी करमचारी कार्यकर्ता होंगे वहां नियोक्ताओं को उन्हें साल में एक बार यात्रा भत्ता देना होगा। इसी के साथ श्रम मंत्री ने कहा कि, जो भी कर्मचारी खतरनाक केमिकल और सामग्री से संबंधित फैक्ट्रियों में काम कर रहे हैं उनकी हर साल मेडिकल जांच कराई जाएगी इसकी जिम्मेदारी भी फैक्ट्री संचालक की होगी।

Also Read: Flipkart Sale: बंपर ऑफर! ASUS VivoBook 14 Laptop को सिर्फ 3999 की EMI पर खरीदें, SSD ड्राइव और Windows 11 का उठाएं लाभ

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026