---Advertisement---

DD News की मशहूर एंकर Gitanjali Aiyar का निधन, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी जताया शोक

Gitanjali Aiyar: 19 के दशक में सबसे लोकप्रिय चैनल दूरदर्शन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय था। कार्टून से लेकर न्यूज तक इसी चैनल में सब शोज आते थे। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, दूरदर्शन की जानी-मानी एंकर गीतांजलि अय्यर का बुधवार को निधन हो गया। गीतांजलि ने 30 से अधिक वर्षों तक दूरदर्शन ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 8, 2023 8:55 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Gitanjali Aiyar: 19 के दशक में सबसे लोकप्रिय चैनल दूरदर्शन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय था। कार्टून से लेकर न्यूज तक इसी चैनल में सब शोज आते थे। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, दूरदर्शन की जानी-मानी एंकर गीतांजलि अय्यर का बुधवार को निधन हो गया। गीतांजलि ने 30 से अधिक वर्षों तक दूरदर्शन के लिए काम किया है। गीतांजलि सन 1971 दूरदर्शन से जुड़ी थी और उन्हें चार बार सर्वश्रेष्ठ एंकर के रूप में सम्मानित किया गया। इसी के साथ गीतांजलि को 1989 में उत्कृष्ट महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी पुरस्कार भी दिया गया था।

देश की पहली अंग्रेजी एंकरों में से एक

गीतांजलि ने समाचार जगत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें कि, उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन कोलकाता के लोरेटो कॉलेज से की है। इसी के साथ उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से डिप्लोमा भी किया है। दूरदर्शन की मशहूर एंकर गीतांजलि उस समय देश की पहली अंग्रेजी एंकरों में से एक थी। न्यूज़ इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने आए बाद उन्होंने कॉर्पोरेट संचार, सरकारी संपर्क और मार्केटिंग में कदम रखा था। इसी के साथ आपको बता दें कि, उन्होंने श्रीधर क्षीरसागर सागर सीरियल खानदान में भी अपनी भूमिका निभाई थी।

Also Read: Weather Update: दिल्ली-NRC समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जताया शोक

गीतांजलि के निधन की खबर सुनते ही लोकतंत्र पर उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी दूरदर्शन की मशहूर एंकर गीतांजलि अय्यर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ”दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर सबसे पहली और बेहतरीन अंग्रेजी समाचार एंकरों में से एक गीतांजलि अय्यर के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. एक मार्गदर्शक और अग्रणी, उन्होंने पत्रकारिता और प्रसारण उद्योगों में एक अमिट छाप छोड़ते हुए हर न्यूज रिपोर्ट में विश्वसनीयता, व्यावसायिकता और एक अलग आवाज लाई. इस कठिन समय में मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं. ओम शांति।”

ये भी पढ़ें: Wrestler Protest: रंग लाई गृहमंत्री अमित शाह की मेहनत, अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन नहीं करेंगे पहलवान!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 20, 2026

Asim Munir

फ़रवरी 20, 2026

फ़रवरी 20, 2026

Galgotias University

फ़रवरी 20, 2026

Rekha Gupta

फ़रवरी 20, 2026

Shehbaz Sharif

फ़रवरी 20, 2026