---Advertisement---

Farmer Protest: दिल्ली चलो मार्च से पहले दिल्ली-गुरुग्राम और गाजीपुर चिल्ला बॉर्डर पर लगा भयंकर ट्रैफिक जाम, जानें पूरी खबर

Farmer Protest: दिल्ली के उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा से जोड़ने वाली गाज़ीपुर और चिल्ला बॉर्डर पर कारों की लंबी कतारें देखी गईं। आपको बता दें कि आज से शुरू होने वाले किसानों के दिल्ली चलों विरोध प्रदर्शन के कारण सड़को पर लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है। जाम से ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 13, 2024 12:58 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 13, 2024 4:00 अपराह्न

Farmer Protest
Follow Us
---Advertisement---

Farmer Protest: दिल्ली के उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा से जोड़ने वाली गाज़ीपुर और चिल्ला बॉर्डर पर कारों की लंबी कतारें देखी गईं। आपको बता दें कि आज से शुरू होने वाले किसानों के दिल्ली चलों विरोध प्रदर्शन के कारण सड़को पर लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है। जाम से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर पर लगा तगड़ा जाम

दिल्ली के उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा से जोड़ने वाली गाज़ीपुर और चिल्ला सीमाओं पर राजमार्गों पर कारों की लंबी कतारें देखी गईं। प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए गाज़ीपुर, सिंघू और टिकरी सहित कई सीमा बिंदुओं पर किलेबंदी कर दी गई है।

जिससे कई रूटों को डाइवर्ट किया गया है। डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वालों को फिल्म सिटी से सेक्टर 18 होते हुए एलिवेटेड रोड लेने की सलाह दी गई है। चिल्ला की ओर से यात्री सेक्टर 14ए फ्लाईओवर, राउंडअबाउट चौक, सेक्टर 15 से संदीप पेपर मिल चौक, झुंडापुरा चौक होते हुए जा सकते हैं।

Farmer Protest का दिल्ली मेट्रों पर भी असर

Farmer Protest का असर दिल्ली मेट्रों पर भी देखा जा सकता है। एक आदेश के मुताबिक केंद्रीय सचिवालय मेट्रों स्टेशन का गेट 2 आज शाम तक बंद रहेगा। गौरतलब है कि पूरे दिल्ली में धारा 144 लगा दी गई है।

NH-48 पर भी यातायात धीमा

Farmer Protest
फाइल फोटो प्रतिकात्मक

दिल्ली को गुरुग्राम से जोड़ने वाले NH-48 पर भी यातायात धीमा है और राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से पहले वाहनों की जांच की जा रही है। Farmer Protest के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों को सीमा बिंदुओं पर जाने से रोकने के लिए राजमार्गों पर कंक्रीट के ब्लॉक और बैरिकेड्स की परतें खड़ी की गई हैं। सड़कों पर कंटीले तार और कीलें भी लगा दी गई हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026