---Advertisement---

Fog Alert 12 Feb 2026: घने कोहरे से कई जगहों परआफत में जिंदगियां, तो इन इलाकों में पड़ने वाली है भीषण गर्मी; वेदर रिपोर्ट देख उड़ जाएंगा होश

Fog Alert 12 Feb 2026: उत्तर भारत से लेकर पहाड़ों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 11, 2026 6:41 अपराह्न

Fog Alert 12 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 12 Feb 2026: उत्तर भारत से लेकर पहाड़ों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। फरवरी का आधा खत्म होने वाला है। इसी के साथ धीरे-धीरे गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जगहों पर विभाग ने पहाड़ों पर बारिश, बर्फबारी, आंधी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है, तो वहीं कई जगहों पर भीषण कोहरे की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं आने वाले कुछ दिनों में गर्मी का भी प्रकोप देखने को मिल सकता है। यानि हर आने वाले कुछ दिनों में मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले 3 दिनों के दौरान कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद इसमें कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

घने कोहरे के अलर्ट से आफत में जिंदगियां

धीरे-धीरे देश से ठंड की वापसी हो रही है, लेकिन कई जगहों पर विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट कर दिया है। मेघालय में 12 फरवरी तक और हिमाचल प्रदेश में 13 फरवरी तक कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और मेघालय के कुछ इलाकों में घना कोहरा (दृश्यता 50-199 मीटर) रहेगा।

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 5 दिनों तक इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी। कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा।

इन जगहों पर भीषण गर्मी की चेतावनी

फरवरी के मध्य में मध्यप्रदेश और राजस्थान का मौसम अब धीरे-धीरे ठंड से गर्मी की ओर बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों और मौसम विभाग के ताज़ा संकेतों के मुताबिक इन दिनों दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहने का रुझान दिख रहा है, जिससे आम लोगों को दिन के समय गर्मी का अधिक एहसास होगा। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में भी मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।  यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान बढ़ सकता है। मालूम हो कि मार्च से आमतौर पर गर्मी की शुरूआत हो जाती है। यानि उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी की शुरूआत हो सकती है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026