---Advertisement---

Fog Alert 18 Jan 2026: दिल्ली समेत कई जगहों पर घने कोहरे का रेड अलर्ट, तो इन जगहों भयंकर बर्फबारी से मचेगा हाहाकार; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Fog Alert 18 Jan 2026: दिल्ली से लेकर बिहार तक और पंजाब से लेकर हिमाचल तक, ठंड का सितम लगातार जारी है। लोग अलाव का सहारा ले रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 17, 2026 6:27 अपराह्न

Fog Alert 18 Jan 2026
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 18 Jan 2026: दिल्ली से लेकर बिहार तक और पंजाब से लेकर हिमाचल तक, ठंड का सितम लगातार जारी है। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच चुका है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसके अलावा विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है, और लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ों की बात करें तो विभाग ने बर्फबारी, और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा आईएमडी ने चक्रवाती तूफान का भी अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट।

दिल्ली समेत कई जगहों पर घने कोहरे का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अनुसार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 18 जनवरी 2026 तक सुबह/रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में 22 जनवरी 2026 तक भी घना कोहरा छाया रहेगा। त्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 19 जनवरी 2026 तक सुबह/रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 20 जनवरी 2026 तक भी घना कोहरा छाया रहेगा। जम्मू मंडल और उत्तराखंड में 19 जनवरी तक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 23 जनवरी तक, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 19 जनवरी तक, बिहार में 21 जनवरी तक और असम और मेघालय में 18 जनवरी तक सुबह/रात के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इन जगहों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी – Fog Alert 18 Jan 2026

16 जनवरी 2026 को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र तक पहुंच सकता है। इसके असर से 12 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। जिसके लेकर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में जमकर बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है, तो वहीं उत्तराखंड में विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके कारण लोगों दिक्कतें हो सकती है। हालांकि लगातार बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खुशी से खील उठे है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026