---Advertisement---

Fog Alert 29 Dec 2025: घने कोहरे के आतंक से इन राज्यों में छाया सन्नाटा, जानें बिहार, झारखंड के मौसम का हाल; वेदर रिपोर्ट देखकर ही घर से निकले बाहर

Fog Alert 29 Dec 2025: पूरे देश में ठंड से लोग घरों से निकलने में कतरा रहे है। कई जगहों पर तो लोगों को सूरज देवता के दर्शन नहीं हो रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 28, 2025 5:47 अपराह्न

Fog Alert 29 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 29 Dec 2025: पूरे देश में ठंड ने आफत मचा रखी है। लोग घरों से निकलने में कतरा रहे है। कई जगहों पर तो लोगों को सूरज देवता के दर्शन तक नहीं हो रहे है। आलम यह है कि लोग अलाव या हीटर का सहारा ले रहे है। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड की शुरूआत हो चुकी है। इसके अलावा पहाड़ों पर मौसम का आतंक लगातार जारी है। कई जगहों पर तो तापमान माइनस में पहुंच चुका है। जिसके कारण स्थिति चिंताजनक हो चुका है। मालूम हो कि नए साल पर सैलानियों की भारी भीड़ पहाड़ों का रूख करती है। वहीं अब ठंड का भी अटैक पर्यटकों को मिल सकता है।

इन राज्यों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक रात/सुबह के समय घना से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिसके बाद कोहरा कम हो जाएगा। पूर्वी मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में 29 दिसंबर तक तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा ओडिशा में 1 जनवरी तक कुछ इलाकों में रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिसके बाद कोहरे की स्थिति में कमी आ सकती है।

कैसा रहेगा बिहार झारखंड में मौसम का हाल?

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में 29 दिसंबर को ‘कोल्ड डे’ की चेतावनी जारी की गई है। यानी दिन में भी ठंड का असर बना रहेगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ सकती है। खासकर सुबह और रात के समय लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। झारखंड में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इसके बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026