---Advertisement---

LPG Booking के एक नहीं, चार-चार तरीके! अब गैस खत्म होने की नो टेंशन, इन स्टेप्स के सहारे चुटकियों में बुक करें सिलेंडर

LPG Booking के लिए उपभोक्ता व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल, एसएमएस या मोबाइल ऐप्स का सहारा ले सकते हैं। ऐसा कर आसानी से सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 13, 2026 1:50 अपराह्न

LPG Booking
Follow Us
---Advertisement---

LPG Booking: देश के तमाम हिस्सों में एलपीजी किल्लत लोगों के लिए चिंता का सबब बनी पड़ी है। आम जनमानस की शिकायत है कि वे एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पा रहे। एलपीजी बुकिंग करते ही फेल नजर आ रहा है। ऐसे में हम आपको एक नहीं, बल्कि चार तरीके बताएंगे जिसकी मदद से एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग मिनटों में की जा सकेगी। एचपी के साथ इंडेन और भारत गैस के उपभोक्ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से चुटकियों में गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। आइए विस्तार से इसकी जानकारी देते हैं, ताकि समझने में आसानी हो सके।

इन स्टेप्स के सहारे मिनटों में करें LPG Booking!

एनडीटीवी के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक रील साझा कर मिनटों में एलपीजी सिलेंडर बुकिंग का तरीका बताया गया है।

सिलेंडर बुकिंग के लिए पहला तरीका है व्हाट्सएप के जरिए। इसके तहत इंडेन के उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7588888824 पर REFILL लिखकर भेजें। एचपी के उपभोक्ता 9222201122 नंबर पर Hi या Book लिखकर भेजें। भारत गैस के उपभोक्ता 1800224344 नंबर पर Hi या Book लिखकर भेजें। पंजीकृत मोबाइल नंबर से ऐसा करते ही एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पूरी हो सकेगी।

दूसरा तरीका है एसएमएस के जरिए। इसके तहत इंडेन के उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर REFILL लिखकर मैसेज करें। भारत गैस के उपभोक्ता 7715012345 या 7718012345 नंबर पर LPG लिखकर एसएमएस कर बुकिंग कर सकते हैं।

बुकिंग के लिए तीसरा तरीका है मिस्ड कॉल देना। इसके तहत इंडेन उपभोक्ता 8454955555, एचपी उपभोक्ता 9493602222 नंबर पर अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर से मिस्ड कॉल देकर एलपीजी बुकिंग कर सकते है।

चौथा तरीका है मोबाइल ऐप से सिलेंडर बुकिंग करने का। इसके तहत उमंग, पेटीएम, फोन पे, गूगल पे, अमेजन पे आदि जैसे ऐप्स की मदद से एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। इन तरीकों को अपनाकर एलपीजी शॉर्टेज को लेकर मची हाहाकार के बीच असुविधा से बचा जा सकता है।

एलपीजी की किल्लत को लेकर मचे हाहाकार के बीच काम आएगी तकनीक!

देश के विभिन्न हिस्सों में एलपीजी की किल्लत को लेकर मचे हाहाकार के बीच उपरोक्त बताई गई तकनीक काम आ सकती है। दरअसल, सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के पश्चात ही सिलेंडर दिया जाएगा। ऐसे में आप मिस्ड कॉल, व्हाट्सएप, एसएमएस या मोबाइल एप्स की मदद से सिलेंडर की बुकिंग कर अपनी राह आसान कर सकते हैं। बुकिंग के पश्चात गैस एजेंसी पर पहुंची और प्राप्त नंबर दर्ज करा कर एलपीजी सिलेंडर हासिल कर लें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

LPG Cylinder Shortage

मार्च 13, 2026

Azamgarh Viral Video

मार्च 13, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 13, 2026

Ladli Behna Yojana

मार्च 13, 2026

HPCL Vacancy 2026

मार्च 13, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 13, 2026