---Advertisement---

G20 Summit 2023: दिल्ली-पटना रूट पर चलने वाले यात्रियों के लिए सूचना, जी-20 के कारण 5 विमाने रद्द, कई ट्रेनों की टाइमिंग में भी बदलाव 

G20 Summit 2023: भारतीय रेलवे की तरफ से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। बताया जा रहा है, दिल्ली–पटना रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है। इसके अलावा खबर यह भी है, कि हवाई जहाज से सफर करने वाले कुछ विमानों को 4 दिनों के लिए भी निरस्त कर दिया गया है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 9, 2023 11:53 पूर्वाह्न

G20 Summit 2023
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit 2023: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को ग्रुप 20 देशों का समिट होने वाला है। ऐसे में बीते कल देर शाम तक बड़े देशों के प्रतिनिधि (राष्ट्राध्यक्ष) दिल्ली पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं अब खबर जी–20 को लेकर यह आ रही है, कि दिल्ली–पटना रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है। इसके अलावा खबर यह भी है, कि हवाई जहाज से सफर करने वाले कुछ विमानों को 4 दिनों के लिए भी निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि यह फैसला सुरक्षा कारणों की वजह से लिया गया है। खबरों की मानें तो 11 सितंबर के बाद सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा। इस संबंध में भारतीय रेलवे ने भी अहम जानकारी दी है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 5 विमाने हुई रद्द

बता दें कि दिल्ली–पटना रूट चलने वाले 5 विमानों को रद्द कर दिया गया है। इसमें सबसे पहला है, AI 416 विमान है, जिसे 8,9,10 और 11 सितंबर को रद्द कर दिया गया है। जबकि विस्तारा की फ्लाइट संख्या यूके 716 को 10 सितंबर (शाम) रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा यूके 718 (11 सितंबर) को रद्द कर दिया गया है। इसके लिए कंपनियों ने सभी यात्रियों को पहले ही मेल और मैसेज के जरिए सूचना दे दी है। जबकि देखा जाए तो जिन यात्रियों को किसी कारणवश बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, उनके लिए अलग से दूसरी फ्लाइट्स में भेजने की व्यवस्था की गई है। 

जी 20 के कारण कई ट्रेनों की समय सारणी में भी बदलाव

बता दें ऐसा नहीं है, कि सिर्फ विमानों को ही रद्द किया गया है। खबरों की मानें तो दिल्ली पटना रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों की टाइमिंग और संचालन में बदलाव किया गया है। इस संबंध में भारतीय रेलवे ने पहले ही यात्रियों की सुविधा के लिए सूचना दे दी है। 

खबरों की मानें तो 9 और 10 सितंबर को ट्रेन संख्या 12565 दरभंगा –नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन नई दिल्ली प्लेटफार्म पर न रुक कर आनंद विहार टर्मिनल पर रुकेगी। इसके अलावा तीन संख्या 12566 दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति भी आनंद विहार टर्मिनल पर रुकेगी। जबकि तीन संख्या 12204 अमृतसर सहरसा दिल्ली होकर चलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026