---Advertisement---

Gandhi Jayanti 2025: सत्य और अहिंसा के इस देशभक्ति त्योहार पर अपनों को भेजें ये इंस्पिरेशनल मैसेज, महात्मा गांधी के संदेश को करें याद

Gandhi Jayanti 2025: महात्मा गांधी के जन्मदिन के मौके पर आप इन मैसेज के साथ अपनों को बधाई दे सकते हैं। आइए देखते हैं कैसे इस खास दिन को बनाए और भी स्पेशल और देश के लिए आपके जज्बे को दर्शाएगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 2, 2025 12:59 पूर्वाह्न

Gandhi Jayanti 2025
Follow Us
---Advertisement---

Gandhi Jayanti 2025: महात्मा गांधी के जन्मोत्सव के मौके पर हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का त्यौहार मनाया जाता है। देशभक्ति त्यौहार की लिस्ट में शुमार इस दिन का अपना ही एक खास महत्व है क्योंकि उनके द्वारा अहिंसा और शांति का पाठ पढ़ाया गया। इसे लेकर लोगों में संदेश भेजना और प्रोत्साहित करने का काम किया जाता है। अगर आप भी अपने चाहने वालों को गांधी जयंती 2025 के मौके पर प्रेरित करना चाहते हैं तो इन खूबसूरत संदेशों को भेज सकते हैं। देश के हर नागरिक को यह दिन खास संदेश देती है कि महात्मा गांधी के महान योगदान को खाली न जाने दे क्योंकि उन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछार कर दिया।

क्यों मनाया जाता है गांधीे जयंती

महात्मा गांधी को कभी नहीं भूला जा सकता क्योंकि उनके संदेश के लिए याद किए जाएंगे। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के साथ-साथ संघर्षों और उनके विचारों को हमेशा के लिए याद रखा जाएगा। इस खास दिन पर जगह-जगह झांकियां, भाषण के साथ-साथ अलग ढंग से सेलिब्रेट किया जाता है। स्कूल और कॉलेज में इस खास दिन का खुमार देखा जाता है लेकिन अपने चाहने वालों को आप इन 10 स्पेशल मैसेज के साथ गांधी जयंती 2025 की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Gandhi Jayanti 2025 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत पैगाम

  • गांधीजी की सोच थी अनोखी,
    सत्य-अहिंसा पर उनकी रोशनी।
    आज भी वही राह हमें सही दिखाती है,
    गांधी जयंती की हार्दिक बधाई।
  • सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलें,
    महात्मा गांधी के विचारों को अपनाएं।
    उनकी शिक्षाएं हमारे जीवन को रोशन करें,
    गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • अहिंसा है सबसे बड़ा हथियार,
    सत्य ही है असली आधार।
    गांधीजी के विचार रहें सदा हमारे संग,
    गांधी जयंती पर शुभकामनाएं अपार।
  • दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल,
    साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल
    गांधी जयंती की शुभकामनाएं
  • बापू ने लड़ी बिल्कुल अजब लड़ाई
    दागी न तोप ना कोई बंदूक उठाई।
    दुश्मन के किले पर ना की चढ़ाई
    वाह रे महात्मा तुमने कैसी शिक्षा सिखाई
  • मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है,
    सत्य मेरा भगवान है,
    अहिंसा उसे पाने का साधन।
    गांधी जयंती की शुभकामनाएं
  • सादा जीवन और उच्च विचार ही गांधीजी की सबसे बड़ी सीख है।
    गांधी जयंती की शुभकामनाएं
  • सादा जीवन, उच्च विचार,
    गांधीजी का यही था संस्कार।
    आओ इसे अपना मार्गदर्शन बनाएं,
    गांधी जयंती पर शुभकामनाएं।
  • गांधी जयंती के अवसर पर, हमें याद दिलाया जाता है
    कि छोटे-छोटे बदलाव भी बड़े प्रभाव डालते हैं।
    हम आपके सहयोग के लिए तहे दिल से आभारी हैं।
    गांधी जयंती पर शुभकामनाएं।
  • सत्य का दीपक जलाए रखें,
    अहिंसा का मार्ग अपनाए रखें।
    गांधीजी के विचार जीवन में बसाएं,
    गांधी जयंती पर शुभकामनाएं पाएं।
Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026