---Advertisement---

Ghaziabad News: इंदिरापुरम के तर्ज पर बसेगा गाजियाबाद में एक और नया शहर, GDA ने दी जानकारी; जानें पूरी डिटेल

Ghaziabad News: इंदिरापुरम के तर्ज पर ही गाजियाबाद में एक नया शहर बसने वाला है। जीडीए द्वारा इसकी मंजूरी दे दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 6, 2024 6:02 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: इंदिरापुरम के तर्ज पर ही गाजियाबाद में एक नया शहर बसने वाला है। आपको बता दें कि सोमवार को हुए जीडीए द्वारा इसकी मंजूरी मिल गई है। सबसे खास बात यह है कि नए शहर को नया गाजियाबाद नहीं हल्कि हरनंदीपुरम के नाम से विकसित किया जाएगा। सरकार की तरफ से मंजूरी मिलते ही जल्द इसका कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। बताते चले कि जीडीए बोर्ड अध्यक्ष और मेरठ मंडलायुक्त सेलवा कुमारी जें की अध्यक्षता में सोमवार को मेरठ मंडलायुक्त के कार्यालय सभागार में जीडीए की 165वीं बोर्ड बैठक हुई जिसमे यह फैसला लिया गया।

लोगों को मिलेगी सभी प्रकार की सुविधा

गौरतलब है कि गाजियाबाद में तेजी से बढ़ती आबादी को देखते हुए जीडीए और राज्य सरकार ने नया शहर बसाने का फैसला लिया है। वहीं सरकार की तरफ से तुरंत मंजूरी मिलते ही एक महीने के अंदर इसपर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा हरनंदीपुरम शहर बसने के बाद लोगों को सभी प्रकार की सुविधा मिलेगी। नए शहर को लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बसाया जाएगा। इसमें आवासीय और व्यवसायिक भूखंड होंगे। साथ ही इसमें स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, पार्क, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट, साइबर सिटी और आईटी पार्क का निर्माण किया जाएगा।

इन गांवों से ली जाएगी जमीन

जिन गांवों से जमीन ली जाएगी उनमे नगला फिरोजपुर, मोहनपुर, मोरटा, भाऊपुर, अटौर, चंपत नगर, शमशेर, भेंड़ा खुर्द, मथुरापुर और शापुर मोरटा सहित कई गांव शामिल है। ढ़ती आबादी को पूरा करने के लिए पिछले साल शुरू की गई राज्य सरकार की सीएम शहरी विस्तार नई शहर प्रोत्साहन योजना में ‘नया गाजियाबाद’ योजना शामिल है, जिसमें से ‘हरनंदीपुरम’ एक हिस्सा है। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर लगभग 5000 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है, जिसे राज्य सरकार और जीडीए द्वारा समान रूप से साझा किया जाएगा। यह शहर के उत्तर में पाइपलाइन रोड से पूर्व में नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड और दक्षिण में मोर्टी तक फैला होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 31 March 2026

मार्च 30, 2026

Rain Alert 31 March 2026

मार्च 30, 2026

Ishaq Dar

मार्च 30, 2026

RBSE 12th Result 2026

मार्च 30, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 30, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026