---Advertisement---

Ghaziabad News: नौकरी देने के नाम पर युवक से 25 लाख की ठगी, जालसाजों ने ऐसे बनाया शिकार

Ghaziabad News: गाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले एक युवक से 25 लाख की ठगी की गयी है। युवक घर बैठकर नौकरी करना चाहता था। ऐसे में उसकी एक गलती की वजह से जीवन भर की कमाई पल भर में ही चली गयी।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 27, 2023 2:19 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, यहां जालसाज़ों ने एक दो लाख की नहीं बल्कि 25 लाख की ठगी की है। इस बात का पता तब चला जब पीड़ित व्यक्ति ने नंदग्राम पुलिस स्टेशन पहुंचकर घटना के बारे में बताया। ऐसे में बताया जा रहा है, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही इस केस की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद से पुलिस जांच में जुट गई है। खबरों की मानें तो पीड़ित व्यक्ति को जालसाज़ों ने नौकरी का ऑफर दिया था। ऐसे में घर बैठकर कमाई करने के लालच (चक्कर) में युवक जालसाज़ों की बातों में आ गया और अपराधियों ने उससे लाखों की ठगी कर ली।   

जालसाजों ने घर बैठकर कमाई करने का दिया था ऑफर  

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा मामला उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद ( राजनगर एक्सटेंशन) का है। यहां पर रहने वाला एक युवक ने घर बैठकर कमाई करने के चक्कर में अपनी जीवन भर की कमाई गंवा दी। बताया जा रहा है, पिछले 14 वर्ष से युवक यूएस की एक कंपनी में जॉब करता था। ऐसे में पुलिस की पूछताछ में पता चला है, कि उसमे कुछ महीने पहले ही यूएस वाली नौकरी छोड़ी थी। युवक का मन अब घर बैठकर कमाई करने के था। ऐसे में जालसाज़ों ने अब सारा पैसा एकाउंट्स से खली कर दिया है। 

साइबर अपराधियों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम 

देखा जाए तो अक्सर ऐसे मामले आए दिन देखने को मिलते हैं। जालसाज़ (साइबर अपराधी) बेख़ौफ़ होते जा रहे हैं। इस मामले पुलिस की पूछताछ में पीड़ित ने बताया, कि उसके मोबाइल में एक मेसेज आया था। जिसमें एक नामी वेबसाइट कंपनी की तरफ से उसे घर बैठकर काम करने की बात कही गई। इसके बाद पहले दिन उसने कंपनी में 100 का भुगतान किया, जिसके एवज में कार्य के बदले उसे 200 रुपये दे दिये गए। इसके बाद युवक को भरोसा हो गया। ऐसे में उसने जालसाज़ों की बातों में आकर 15 दिनों के भीतर 25 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026